मुंबई में भारी बारिशः चार की मौत, तीन लोग नाले में बहे, यातायात का बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 5, 2019 05:51 PM2019-09-05T17:51:33+5:302019-09-05T17:51:33+5:30

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात और बुधवार को मुंबई व आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुयी थी। उपनगरीय मुंबई में सांताक्रूज मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 242 मिमी बारिश दर्ज की।

Heavy rains in Mumbai: Four killed, three people washed into the drain, bad traffic condition | मुंबई में भारी बारिशः चार की मौत, तीन लोग नाले में बहे, यातायात का बुरा हाल

ठाणे और पालघर जिलों में बाढ़ के पानी से भरे नालों में पिछले दो दिन में सात साल के बच्चे सहित दो लोग बह गए।

Highlightsपुलिस के एक अधिकारी के अनुसार शव बाढ़ के पानी में तैर रहा था। मोहम्मद शाहरुख रफीक शेख (24) बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास भरतनगर में एक नाले में गिर गये।

मुंबई में भारी बारिश के कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि एक लड़के की तलाश की जा रही है जो पानी में बह गया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात और बुधवार को मुंबई व आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुयी थी। उपनगरीय मुंबई में सांताक्रूज मौसम केंद्र ने बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 242 मिमी बारिश दर्ज की।

अशोक मयेकर (60) बृहस्पतिवार तड़के मध्य मुंबई के हिंदमाता इलाके में मृत पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार शव बाढ़ के पानी में तैर रहा था। इस संबंध में पोस्टर्माटम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। मोहम्मद शाहरुख रफीक शेख (24) बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास भरतनगर में एक नाले में गिर गये।

बचाव दलों ने उसे बाहर निकाला लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक लड़का तब बह गया जब वह और उसके तीन दोस्त एक नदी में तैर रहे थे। नौसेना के गोताखोर लड़के के लिए खोज अभियान में भाग ले रहे हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के दो कर्मचारी बुधवार शाम गोरेगांव के सिद्धार्थ नगर में पानी भरे एक इलाके में मृत पाए गए। 

ठाणे, पालघर में दो लोग नालों में बहे

महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में बाढ़ के पानी से भरे नालों में पिछले दो दिन में सात साल के बच्चे सहित दो लोग बह गए। पुलिस ने बताया कि ठाणे में भिवंडी तहसील के नाइपाड़ा निवासी लक्ष्मण तपीसार (62) मंगलवार को नाले के तेज बहाव में बह गए।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मूसलाधार बारिश में तपीसार घर जा रहे थे। उसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवानजल ने बताया कि वह अभी भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सात वर्षीय अबु खान भी पालघर जिले में नाल्लासोपारा के पास एक नाले में गिरा और तेज बहाव में बह गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है। मुंबई में मंगलवार तथा बुधवार को भारी बारिश हुई थी। 

भारी बारिश के कारण दूसरे दिन भी प्रभावित रहा मुंबई हवाई अड्डे का परिचालन

मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा और 30 उड़ानें रद्द हो गयीं। इसके अलावा 118 उड़ानों में देर हो गयीं।

उड़ानों को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार को 14 आने वाली उडानें तथा 16 जाने वाली उड़ानें रद्द हुईं। इसके साथ ही 118 उड़ानें रद्द हो गयीं। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि परिचालन सामान्य है।

उसने कहा, ‘‘इंडिगो ने उड़ानें रद्द होने की सूचना दी है। कृपया अधिक जानकारी के लिये कंपनी से संपर्क करें।’’ एक सूत्र ने कहा कि इंडिगो ने कर्मचारियों की कमी के कारण बुधवार की रात परिचालन निलंबित कर दिया था। कंपनी ने बृहस्पतिवार की सुबह एक बयान में कहा कि परिचालन समय के हिसाब से पुन: शुरू कर दिया गया है। बुधवार को यहां करीब 20 उड़ानें रद्द की गयी थीं तथा 455 उड़ानों में देर हुई थी। 

मुंबई में लोकल ट्रेन सेवा बहाल

मुंबई में पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश रूकने के साथ ही लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गयी है जिससे बृहस्पतिवार को लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार से लेकर बुधवार तक हुई भारी बारिश के कारण सड़कों और पटरी पर पानी भर गया था जिससे सड़क और ट्रेन सेवा बाधित हो गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि मध्य लाइन रात सवा बारह बजे कुर्ला से कल्याण के बीच शुरू हुई जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरेगांव के बीच सेवा रात 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई। विभिन्न स्टेशनों पर फंसे लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आधी रात के बाद विशेष ट्रेनें चलायी गयीं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेवा बहाल होने के बारे में सुबह ट्वीट किया। गौरतलब है कि कल बुधवार को मुंबई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया जिस कारण कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, कई विमानों के परिचालन में विलंब हुआ और यातायात की समस्या हुई। मुंबई में भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा और 30 उड़ानें रद्द हो गयीं। इसके अलावा 118 उड़ानों में देर हो गयीं। 

Web Title: Heavy rains in Mumbai: Four killed, three people washed into the drain, bad traffic condition

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे