दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, तेज हवा, हरियाणा और पंजाब में पारा गिरा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 24, 2021 08:09 PM2021-10-24T20:09:32+5:302021-10-24T21:02:54+5:30

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

Heavy rain strong wind Delhi-NCR mercury dropped Haryana and Punjab weather imd see video | दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, तेज हवा, हरियाणा और पंजाब में पारा गिरा, देखें वीडियो

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने से दिन में पारा गिर गया। (file photo)

Highlightsहवा में नमी का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 158 दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार रविवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 161 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने से दिन में पारा गिर गया। यहां मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह भारी बारिश हुई जिससे पारा कुछ डिग्री तक गिर गया। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है।

Web Title: Heavy rain strong wind Delhi-NCR mercury dropped Haryana and Punjab weather imd see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे