लाइव न्यूज़ :

भारत में भीषण गर्मी का कहर?, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार, आईएमडी ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 24, 2025 15:42 IST

Heatwave grips India: आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि 2025 की गर्मियों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन देखने को मिलेंगे और कुछ क्षेत्रों में एक सप्ताह तक गर्मी की लहरें चल सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान बहुत अधिक है।

Heatwave grips India: भारत कई राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। झारखंड और तेलंगाना से लेकर ओडिशा और महाराष्ट्र तक 2025 की गर्मियाँ हाल के वर्षों में सबसे गर्म होने वाली हैं। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि गर्मी की स्थिति और भी तीव्र होगी और मध्य तथा उत्तरी भारत में और बुरा हाल होगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के क्षेत्रों में दिन के तापमान में तेज वृद्धि होने की उम्मीद है। आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान लगाया था कि 2025 की गर्मियों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन देखने को मिलेंगे, और कुछ क्षेत्रों में एक सप्ताह तक गर्मी की लहरें चल सकती हैं।

डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस

झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। आनंद ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान बहुत अधिक है।

राज्य भर में बुधवार को डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

आनंद ने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

ओडिशा में भीषण गर्मी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। राज्य में कई स्थानों पर पारा के 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाने के बीच यह चेतावनी जारी की गयी है। राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

वहीं कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, क्योंझरगढ़ और ढेंकनाल में मौसम गर्म रहेगा। आईएमडी के अनुसार संबलपुर, सुंदरगढ़, बोलनगीर और मयूरभंज में रात में तापमान अधिक रहेगा।

आईएमडी ने लोगों को लंबे समय तक धूप में नहीं रहने, पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच बाहर जाते समय सिर को ढकने, गीले कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी है। इसने कहा है कि पशुओं को ठंडे और छायादार स्थानों पर रखें तथा उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।

आईएमडी ने कहा, ‘‘शराब, चाय, कॉफी और ऐसे ‘कार्बोनेटेड’ शीतल पेय से बचें जिनसे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें और बासी भोजन नहीं खाएं।’’ राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित झारसुगुड़ा शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस, बौध और संबलपुर जिलों में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य 12 स्थानों पर भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागओड़िसाझारखंडMadhya Pradeshबिहारउत्तर प्रदेशमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?