चार साल की बच्ची के लिए सिर्फ 94 मिनट में औरंगाबाद से मुंबई लाया गया जिंदा दिल!

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 23, 2018 11:39 PM2018-06-23T23:39:28+5:302018-06-24T05:25:07+5:30

औरंगाबाद से मुंबई के बीच की दूरी करीब 323 किमी है। इसे महज एक घंटा 34 मिनट में तय किया गया।

Heart transported 323 km in 94 minutes from Aurangabad to Mumbai to save girl life | चार साल की बच्ची के लिए सिर्फ 94 मिनट में औरंगाबाद से मुंबई लाया गया जिंदा दिल!

चार साल की बच्ची के लिए सिर्फ 94 मिनट में औरंगाबाद से मुंबई लाया गया जिंदा दिल!

मुंबई, 24 जूनः एक जिंदा दिल ने औरंगाबाद से मुंबई की 323.5 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 94 मिनट में तय की। इससे एक चार साल की बच्ची की जान बचाई जा सकी। फोर्टिस अस्पताल ने एक बयान जारी करके बताया कि हार्ट ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक हो गया है। बच्ची को डॉक्टरों की देख-रेख में रखा गया है।

औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में एक रोड एक्सीडेंट में मृत 13 वर्षीय बच्चे का दिल संरक्षित किया गया था। शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल से इस दिल को दोपहर 1.50 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट के लिए निकाला गया। महज चार मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए 4.8 किमी की दूरी तय की गई। 

औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल में संरक्षित किया गया था। अस्पताल से औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए हार्ट 1:50 बजे निकाला गया था। अस्पताल ने कहा कि हार्ट 1:54 बजे हवाई अड्डे पर पहुंच गया था। केवल चार मिनट में 4.8 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए इसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया। 

अस्पताल के मुताबिक इस दिल को एक चार्टर्ड विमान के जरिए 3.05 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचाया गया। एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल तक करीब 18 किमी की दूरी 19 मिनट में तय की गई। इसके लिए अस्पताल ने ग्रीन कॉरिडोर का धन्यवाद दिया।

फोर्टिस अस्पातल में दिल 3.24 बजे पहुंच गया। इस तरह औरंगाबाद के एमजीएम अस्पताल से मुंबई के फोर्टिस अस्पताल तक महज 1 घंटे 34 मिनट में दिल पहुंचाया गया। इसने कुल 323.5 किलोमीटर की दूरी तय की।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Heart transported 323 km in 94 minutes from Aurangabad to Mumbai to save girl life

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई