दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सही समय पर लागू हुआ लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2020 05:10 PM2020-05-24T17:10:49+5:302020-05-25T09:48:30+5:30

हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने लॉकडाउन सही वक्त पर किया गया, कुछ देशों में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने लॉकडाउन का निर्णय लिया और ज्यादातर जगहों पर यह आंशिक लॉकडाउन था। 

Health Minister Harsh Vardhan said coronavirus Lockdown implemented at right time in India as compared to other countries world | दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सही समय पर लागू हुआ लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सही समय पर लागू हुआ लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

Highlightsहेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन बोले कि भारत ने लॉकडाउन सही वक्त पर किया है। लॉकडाउन से पहले कोरोना केस के डबल होने की संख्या 3.4 थी।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले कि भारत ने लॉकडाउन सही वक्त पर किया, जबकि बहुत से विकसित देशों ने इसे लागू करने में देरी की। लॉकडाउन से पहले कोरोना केस के डबल होने की संख्या 3.4 थी। यह अब 13 दिन से ज्यादा। कुछ देशों में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने लॉकडाउन का निर्णय लिया और ज्यादातर जगहों पर यह आंशिक लॉकडाउन था। 

देश में फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, हालांकि चौथे लॉकडाउन में कई रियायते दी गई हैं। बस, ट्रेन, दुकाने आदि नियम के साथ खोल दिए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। तेजी से फैलते महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

वहीं बात करें भारत में कोरोना के आंकड़ो की तो स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में इस महामारी के 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना के कुल संक्रमित मामलों और मौतों का 1,31,868 और 3,867 हो गया है। राहत की बात यह है कि 54,441 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट सुधर कर 41.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
 

Web Title: Health Minister Harsh Vardhan said coronavirus Lockdown implemented at right time in India as compared to other countries world

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे