Health Index: हेल्थ सेवा में केरल सबसे आगे, बिहार 18वें तो यूपी 19वें नंबर पर, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 27, 2021 03:04 PM2021-12-27T15:04:36+5:302021-12-27T15:52:38+5:30

Health Index: रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश ने आधार वर्ष (2018-19) से संदर्भ वर्ष (2019-20) तक सर्वाधिक वृद्धि परिवर्तन दर्ज किया है।

Health Index Kerala Tops Health Performance bihar 18, uttar pradesh 19 Ranks Worst In NITI Aayog  | Health Index: हेल्थ सेवा में केरल सबसे आगे, बिहार 18वें तो यूपी 19वें नंबर पर, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट

केरल देश भर में नंबर एक स्थान पर है।

Highlightsछोटे राज्यों में मिजोरम ने सर्वोच्च स्थान पाया है।भाजपा शासित त्रिपुरा दूसरे स्थान पर है।चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में 2019-20 (संदर्भ वर्ष) की अवधि को ध्यान में रखा गया है।

नई दिल्लीः नीति आयोग ने हेल्थ रिपोर्ट जारी कर दी है। एक बार फिर से दक्षिण राज्यों ने बाजी मार ली है। केरल देश भर में नंबर एक स्थान पर है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है। सबसे पीछे भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश है। इसे 19वां स्थान मिला है। 

एनडीए शासित राज्य बिहार 18वें स्थान पर है। छोटे राज्यों में मिजोरम ने सर्वोच्च स्थान पाया है। भाजपा शासित त्रिपुरा दूसरे स्थान पर है। केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली एवं जम्मू कश्मीर ने सभी मानकों पर निचला स्थान प्राप्त किया और वार्धिक प्रदर्शन में सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त किया।

नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक के अनुसार, बड़े राज्यों में, सभी मानकों पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में केरल को सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है। चौथे स्वास्थ्य सूचकांक में 2019-20 (संदर्भ वर्ष) की अवधि को ध्यान में रखा गया है।

सरकारी थिंक टैंक द्वारा बनाई गई रिपोर्ट में कहा गया कि स्वास्थ्य के मानकों पर तमिलनाडु और तेलंगाना क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वार्धिक प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश ने सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश ने आधार वर्ष (2018-19) से संदर्भ वर्ष (2019-20) तक सर्वाधिक वृद्धि परिवर्तन दर्ज किया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि लगातार चौथे सूचकांक में, सभी मानकों पर केरल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना का सभी मानकों और वृद्धि के संबंध में प्रदर्शन अच्छा रहा और दोनों में उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजस्थान ने संपूर्ण रूप से और वृद्धि के संबंध में कमजोर प्रदर्शन किया। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से तैयार की गई है।

Web Title: Health Index Kerala Tops Health Performance bihar 18, uttar pradesh 19 Ranks Worst In NITI Aayog 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे