शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Published: November 26, 2020 06:56 PM2020-11-26T18:56:54+5:302020-11-26T18:56:54+5:30

Headlines till 6 pm | शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 26 नवंबर 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे77 कश्मीर दूसरी लीड गोलीबारी

श्रीनगर में सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम पर हमला, दो जवान शहीद

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से परिम्पुरा इलाके में आतंकवादियों ने सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए।

प्रादे78 मोदी एक राष्ट्र एक चुनाव

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश की जरूरत, गंभीरता से सोचा जाना चाहिए: मोदी

केवडिया (गुजरात), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ (वन नेशन, वन इलेक्शन) को केवल विचार-विमर्श का मुद्दा नहीं बल्कि देश की जरूरत बताया और कहा कि इस बारे में गंभीरता से सोचा जाना चाहिए।

दि47 मोदी संविधान

संविधान दिवस: यह संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन : मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिये हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।

दि40 किसान मार्च राहुल

सरकार की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़ा है देश का किसान: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र सरकार की ‘क्रूरता’ के खिलाफ देश के सभी किसान डटकर खड़े हैं।

वि14 वायरस फेफड़ा स्वस्थ

कोविड-19 से प्रभावित अधिकतर लोगों के फेफड़े ठीक हो गए : अध्ययन

लंदन, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित रोगियों के फेफड़ों के उत्तक अधिकतर मामलों में ठीक हो गए। एक अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

दि44 वायरस नए मामले मौत

‘कोविड-19 के सामने आए 44489 नए मामलों में से 60.72 प्रतिशत छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से’

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 44,489 मामलों में से 60.72 प्रतिशत मामले छह राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

दि50 दिल्ली लीड किसान पुलिस

किसान विरोध: दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ी

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी निगरानी सख्त कर दी।

प्रादे64 महाराष्ट्र अदालत पालघर जमानत

अदालत ने पालघर हत्या मामले में 53 आरोपियों को जमानत दी

ठाणे, एक स्थानीय विशेष अदालत ने पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके कार चालक की पीट-पीट कर हत्या मामले में गिरफ्तार 53 लोगों को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी।

दि41 रिपोर्ट रिश्वत भारत

एशिया में सबसे ज्यादा रिश्वत की दर भारत में : ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल

नयी दिल्ली, भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ‘ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल’ की एक नयी रिपोर्ट के अनुसार, एशिया में सबसे ज्यादा रिश्वत की दर भारत में है और सार्वजनिक सेवाओं का उपयोग करने के लिए व्यक्तिगत संपर्कों का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या भी यहीं सबसे अधिक है।

प्रादे65 असम गोगोई लीड अंत्येष्टि

तरुण गोगोई का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

गुवाहाटी, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यहां नवग्रह श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रादे41 गुजरात पटेल लीड सुपुर्द-ए-खाक

अहमद पटेल किए गए सुपुर्द-ए-खाक, राहुल गांधी ने तदफीन में की शिरकत

भरूच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को गुजरात के भरूच जिले के उनके पैतृक गांव पिरमण में बृहस्पतिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

अर्थ27 श्रमिक संगठन लीड हड़ताल

राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल से केरल, ओडिशा, अन्य राज्यों में जनजीवन प्रभावित

नयी दिल्ली, केंद्रीय श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते केरल, पुडुच्चेरी, ओडिशा, असम और तेलंगाना में बृहस्पतिवार को पूर्ण बंदी रही। अन्य राज्यों में भी आम जनजीवन प्रभावित रहा।

वि19 नेपाल दूसरी लीड श्रृंगला

भारत और नेपाल ने आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमत जताई

काठमांडू, भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और उनके नेपाली समकक्ष भरत राज पौडयाल के बीच बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई।

वि18 तुर्की तख्तापलट लीड सजा

तुर्की में 2016 के तख्तापलट को लेकर पायलटों, नागरिकों को आजीवन कारावास की सजा

अंकारा, तुर्की की एक अदालत ने, 2016 में तख्तापलट के एक असफल प्रयास में संलिप्तता के दोषी पाए गए कई सैन्य अधिकारियों और नागरिकों को एक हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह जानकारी सरकारी संवाद समिति ने दी।

खेल5 खेल माराडोना श्रृद्धांजलि

पेले से लेकर मेस्सी तक फुटबॉल सितारों ने कहा, हमारे दिलों में रहेंगे माराडोना

ब्यूनस आयर्स, ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘आनंद’ में लोगों के जीवन में खुशियां बांटने वाला नायक अंत में मर जाता है तो नेपथ्य में संवाद गूंजता है ‘आनंद मरा नहीं, आनंद मरते नहीं ।’ ठीक उसी तरह अपने खेल से मुस्कुराहटें बिखेरने वाले डिएगो माराडोना के निधन पर सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने कहा कि वह कहीं नहीं गए ,क्योंकि वह अमर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Headlines till 6 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे