उत्तराखंड: कहीं गिरा पुल तो कहीं पर लोगों और जानवर के फंसने की तस्वीरें, कुछ ऐसा दिखा तबाही का मंजर
By रुस्तम राणा | Published: October 19, 2021 01:29 PM2021-10-19T13:29:55+5:302021-10-19T13:49:54+5:30
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जन जीवन को काफी नुकसान पहुंचाया है। सोशल मीडिया पर कहीं पुल गिरने की, तो कहीं पर लोगों और जानवरों के फंसने की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। हालांकि अभी राज्य में कितना जान-माल का नुकसान हुआ है, यह आंकड़ा आना बाकी है।
उत्तराखंड में हो रही बेहिसाब बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आज भी मौसम विभाग ने यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्यभर से कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिन्हें देखकर आप तबाही के इस मंजर को साफ देख सकते हैं।
खबर मिलने तक राज्य में अभी 5 लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीते दिन जंग चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों को SDRFऔर पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। इन सभी लोगों को गौरीकुंड शिफ्ट किया गया है।
#WATCH | Uttarakhand: SDRF & Police y'day rescued around 22 devotees stuck at Jungle Chatti amid incessant rainfall, while coming back from Kedarnath Temple. They were shifted to Gauri Kund. One 55-yr-old devotee, who was facing difficulty in walking, was shifted on a stretcher. pic.twitter.com/lVkFFHS8Dj
— ANI (@ANI) October 19, 2021
रामनगर रानीखेत रूट पर लेमन ट्री रिजॉर्ट पर लगभग 100 लोगों के फंसे होने की खबर है। हालांकि सभी सुरक्षित हैं और रेस्क्यू किया जा रहा है। यहां कोसी नदी का पानी आ गया, नदी का पानी उफान पर है।
Around 100 people were stuck at Lemon Tree Resort (in pics) located at Ramnagar-Ranikhet route. All of them are safe & process to rescue them is on. Water from Kosi River entered the resort after the river overflowed, blocking the route to the resort: Uttarakhand DGP Ashok Kumar pic.twitter.com/2UUmWJaaYR
— ANI (@ANI) October 19, 2021
उधर, नैनीताल में नैनी झील का पानी उफन कर सड़कों और गलियों में आ गया। झील का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है।
#WATCH | Uttarakhand: Nainital Lake overflows and floods the streets in Nainital & enters building and houses here. The region is receiving incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/G2TLfNqo21
— ANI (@ANI) October 19, 2021
वहीं नैनीताल जिले में काठगोदाम को जोड़ने वाली रेलवे लाइन भी नदी की चपेट में आ गई। इस बाढ़ ने कुमाऊं रीजन के आखिरी रेलवे स्टेशन काठगोदाम को जोड़ने वाली रेल लाइन को तबाह कर दिया।
From @News18_UK | The railway line connecting Kathgodam railway station - the last station in Kumaon region of #Uttarakhand - has been
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) October 19, 2021
damaged owing to landslide after incessant rains#uttarakhandrains#UttarakhandRain@ShereenBhanpic.twitter.com/DomfAIOZ3H
राज्य में हो रही भारी बारिश ने जहां आम लोगों के जन-जीवन को प्रभावित किया तो वहीं जंगलों में जानवरों को भारी बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। राज्य के हल्दुचौड़ और गौला नदी के बीच हाथी फंस गया। हालांकि नदी के बीचों बीच से वह निकलने में कामयाब रहा।
Elephant stuck in a swollen river in #Uttarakhand ..
— IndiaObservers (@IndiaObservers) October 19, 2021
But, luckily it could cross over to forests.
Wild animals are facing serious problems due to the Natural calamity. pic.twitter.com/KoZPmjP84p
कई जगहों पर भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। सड़कें, पुल, निर्माधीन ब्रिज के तबाह होने की तस्वीरें आ रही हैं।
U'khand floods, Bridge washed away, yatras halted#UTTRAKHAND: In Rain-battered Uttarakhand, an under-construction bridge over the Chalthi River in Champawat got washed away due to a rise in water level. pic.twitter.com/PJk3ZLWFDP
— Jehlam Times (@JehlamTimes) October 19, 2021
रामनगर (नैनीताल) में गिर्जिया जी मंदिर में भीषण बाढ़ का नजारा कुछ इस तरह से दिखाई दे रहा है।
Ramgarh visual showing the devastating power of water.#Uttarakhand#HeavyRainspic.twitter.com/fYevtdm9cR
— Utkarsh Singh (@utkarshs88) October 19, 2021
राज्य के हल्द्वानी शहर में गौला नदी पर बना यह महत्वपूर्ण पुल भी बाढ़ के कहर को सह न सका।
Locals present at a bridge over Gaula River in Haldwani, #Uttarakhand shout to alert a motorcycle rider who was coming towards their side by crossing the bridge that was getting washed away. The motorcycle rider turned back and returned to his own side.
— NDTV (@ndtv) October 19, 2021
(ANI) pic.twitter.com/hbUM3dmrw5