हरियाणा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, हुड्डा भी हारे, BJP इतिहास रचते हुए सभी 10 सीटों पर विजयी

By भाषा | Published: May 24, 2019 01:30 AM2019-05-24T01:30:46+5:302019-05-24T01:30:46+5:30

2014 में भाजपा ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से सात पर जीत हासिल की थी। आईएनएलडी ने दो सीटें और कांग्रेस एक सीट पर विजयी रही थी।

haryana lok sabha election result 2019 bjp win all 10 haryana seat | हरियाणा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, हुड्डा भी हारे, BJP इतिहास रचते हुए सभी 10 सीटों पर विजयी

हरियाणा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, हुड्डा भी हारे, BJP इतिहास रचते हुए सभी 10 सीटों पर विजयी

Highlights हरियाणा में भाजपा का अब तक का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में भाजपा के निवर्तमान सांसद रमेश चंद्र कौशिक से 1,64,864 मतों के अंतर से हार गए।

भाजपा हरियाणा में सूपड़ा साफ करने वाली है। भगवा पार्टी ने राज्य में 10 सीट पर जीत हासिल कर ली है। हरियाणा में भाजपा का अब तक का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। चुनाव आयोग के परिणाम और ताजा रुझान के मुताबिक कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

2014 में भाजपा ने आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से सात पर जीत हासिल की थी। आईएनएलडी ने दो सीटें और कांग्रेस एक सीट पर विजयी रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है ।

भाजपा के प्रदेश महासचिव संजय भाटिया ने करनाल सीट से 6,56,142 वोट के अंतर से मौजूदा कांग्रेस विधायक कुलदीप शर्मा को हराया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत में भाजपा के निवर्तमान सांसद रमेश चंद्र कौशिक से 1,64,864 मतों के अंतर से हार गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर भी सिरसा से हार गए जबकि पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा अंबाला से चुनाव हार गयी हैं । 

Web Title: haryana lok sabha election result 2019 bjp win all 10 haryana seat



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on tags">टॅग्स :"Haryana Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/haryana.