हरियाणा सरकारः वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का तबादला, 30 साल के करिअर का 56वां तबादला, अभिलेखागार विभाग भेजे गए

By भाषा | Published: January 9, 2023 10:26 PM2023-01-09T22:26:55+5:302023-01-09T22:30:51+5:30

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका को अब अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Haryana Government Transfer senior officer Ashok Khemka 56th transfer 30 years career sent Archives Department | हरियाणा सरकारः वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का तबादला, 30 साल के करिअर का 56वां तबादला, अभिलेखागार विभाग भेजे गए

अधिकारी का करियर विवादों और बार-बार तबादलों से भरा रहा है।

Highlightsतबादलों के लिए किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।अधिकारी का करियर विवादों और बार-बार तबादलों से भरा रहा है।सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम के एक जमीन सौदे का इंतकाल (म्यूटेशन) रद्द कर दिया था।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका का तबादला कर दिया है, यह उनके 30 साल के करिअर का 56वां तबादला है । फेरबदल में हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खेमका को अब अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। बयान में तबादलों के लिए किसी विशेष कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को पत्र लिखे जाने के कुछ दिनों बाद खेमका का तबादला हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा था कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उच्च शिक्षा विभाग में विलय के बाद उनके पास पर्याप्त काम नहीं है । प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का करियर विवादों और बार-बार तबादलों से भरा रहा है।

अंतिम बार उनका तबादला अक्टूबर 2021 में किया गया था। हरियाणा कैडर के 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने 2012 में उस समय चर्चा में आये थे जब उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े गुरुग्राम के एक जमीन सौदे का इंतकाल (म्यूटेशन) रद्द कर दिया था। इंतकाल भूमि के एक टुकड़े का स्वामित्व स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

पिछले एक दशक के दौरान, उन्हें अक्सर महत्वहीन माने जाने वाले विभागों में तैनात किया गया है और उनके पूरे करियर में औसतन हर छह महीने में उनका तबादला किया गया है । हरियाणा सिविल सेवा के चार अधिकारियों का भी तबादला किया गया है जिनमें मानव मलिक, अमित कुमार, मयंक भारद्वाज तथा देवेंद्र शर्मा शामिल हैं। 

Web Title: Haryana Government Transfer senior officer Ashok Khemka 56th transfer 30 years career sent Archives Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे