हरियाणा: करनाल से पूर्व बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2020 01:11 PM2020-01-18T13:11:09+5:302020-01-18T13:25:55+5:30

करनाल से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन शनिवार (18 जनवरी) को हो गया।

Haryana: Former BJP MP from Karnal Ashwini Kumar Chopra pass away, senior journalist battling cancer | हरियाणा: करनाल से पूर्व बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार

हरियाणा: करनाल से पूर्व बीजेपी सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे वरिष्ठ पत्रकार

हरियाणा के करनाल से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन शनिवार (18 जनवरी) को हो गया। अश्विनी कुमार कैंसर से पीड़ित थे। अश्विनी कुमार का निधन गुरुग्राम में हुआ। अश्विनी कुमार चोपड़ा का जन्म 11 जून 1956 में जालंधर में हुआ। इनकी पत्नी का नाम किरण चोपड़ा हैं। 16वीं लोकसभा में चोपड़ा बीजेपी पार्टी से सांसद बने। इन्होंने एक किताब 'हिंदुस्तान में हिंदू होना गुनाह है' लिखी।  

  

Web Title: Haryana: Former BJP MP from Karnal Ashwini Kumar Chopra pass away, senior journalist battling cancer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे