हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे पढ़ाई, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एडमिशन, इस कोर्स में लिया दाखिला
By सतीश कुमार सिंह | Published: November 26, 2021 05:31 PM2021-11-26T17:31:33+5:302021-11-26T17:32:55+5:30
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अगस्त में जापानी भाषा पाठ्यक्रम के लिए नामांकन करने के अपने निर्णय की घोषणा की।
कुरुक्षेत्रःहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हाल ही में शुरू जापानी भाषा एवं संस्कृति विषय के ऑनलाइन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वह सरकारी अधिकारियों के लिए डिजाइन किए गए पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले पहले छात्र होंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोम नाथ सचदेवा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री जापानी भाषा पाठ्यक्रम के पहले छात्र थे। ₹10,000 शुल्क का भुगतान करने की अंतिम समय सीमा 22 नवंबर थी।
विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि हाल ही में शुरू किये गये इस पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले खट्टर पहले छात्र हैं। खट्टर के हवाले से बयान में कहा गया है कि शिक्षा लेने और कुछ सीखने के लिये कोई उम्र नहीं होती है। भारतीय जनता पार्टी नेता (67) ने कहा, ‘‘किसी भी व्यक्ति को अपने कौशल और ज्ञान में बढ़ोत्तरी करते रहना चाहिए।’’
खट्टर ने कहा कि उन्हें विदेशी भाषा सीखने का जुनून बहुत पहले से है, इसलिये उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुरू जापानी भाषा पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव ने मुख्यमंत्री को इस पाठ्यक्रम का पहला छात्र होने पर बधाई दी । उन्होंने कहा, ‘‘कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिये यह गर्व का विषय है।’’