14 साल बाद हरियाणा की सत्ता में चौटाला परिवार की वापसी, देवीलाल के पड़पोते दुष्यंत बने डिप्टी सीएम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 27, 2019 02:39 PM2019-10-27T14:39:41+5:302019-10-27T14:40:44+5:30
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ हरियाणा की सत्ता में 14 साल बाद चौटाला परिवार की वापसी हो गई।
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने रविवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ हरियाणा की सत्ता में 14 साल बाद चौटाला परिवार की वापसी हो गई। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और चौ. देवीलाल के पड़पोते हैं। ओपी चौटाला 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005 तक सूबे के मुख्यमंत्री थे। इस बार के चुनाव में हरियाणा की जनता को यह तय करना था कि चौ. देवीलाल की विरासत को कौन आगे बढ़ा रहा है। जनता ने दुष्यंत के नाम पर मुहर लगा दी।
हरियाणा की सत्ता में रहा चौटाला परिवार का दबदबा
बतौर मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल का पहला कार्यकाल 1977 से 1979 तक रहा। इसके बाद दूसरा कार्यकाल 1987 से 1989 तक रहा। इसके बाद उनके बेटे ओपी चौटाला 1989 से 1990 तक मुख्मंत्री रहे। इसके बाद 1999 से 2005 तक ओपी चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। 14 साल बाद ओपी चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
Chandigarh: Dushyant Chautala takes oath as the Deputy Chief Minister of Haryana, at the Raj Bhawan. #HaryanaAssemblyPollspic.twitter.com/iXr7oyFauk
— ANI (@ANI) October 27, 2019
सीएम और डिप्टी सीएम ने ली शपथ
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था। इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने जेजेपी और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था। खट्टर ने बताया कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं।