हरियाणा: BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए Tik Tok स्टार को बनाया उम्मीदवार, पार्टी से टिकट मिलते ही हुई वायरल
By स्वाति सिंह | Published: October 3, 2019 08:56 PM2019-10-03T20:56:43+5:302019-10-03T20:56:43+5:30
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट मिलते ही टिकटॉक पर उनके टिकटॉक और बढ़ गए। बता दें कि पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव से सोनाली एक्टिव हुईं हैं। सोनाली ने सीरियलस में भी काम किया है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आदमपुर सीट से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इस लिस्ट में सोनाली फोगाट का नाम आने के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हैं। दरअसल, सोनाली टिकटॉक पर काफी पॉपुलर हैं। वह अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट मिलते ही टिकटॉक पर उनके टिकटॉक और बढ़ गए। बता दें कि पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव से सोनाली एक्टिव हुईं हैं। सोनाली ने सीरियलस में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ हरियाणवीं गानों में भी अभिनय किया है।
इस सूची में 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। जाने-माने नामों में सिनेमा से राजनीति में आईं सोनाली फोगाट, मीना नरवाल, निर्मल चौधरी और दूड़ाराम विश्वनोई शामिल हैं। वहीं, इनके अलावा पार्टी ने सुरेंदर राणा, प्रमोद विज, शशिरंजन परमार, शमशेर खरकाडा, लक्ष्मण यादव, सुनील मुसेपुर, सुधीर सिंगला और दीपक मंगला शामिल हैं। बता दें कि हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होना है। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।