हरियाणा विधानसभा चुनावः PM मोदी ने चुनाव प्रचार का किया शंखनाद, कहा- आपके बीच अधिक समर्थन मांगने आया हूं।

By रामदीप मिश्रा | Published: September 8, 2019 01:10 PM2019-09-08T13:10:45+5:302019-09-08T13:19:00+5:30

Haryana Assembly Election: रोहतक रैली के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत पिछले महीने कालका में हुई थी।

Haryana assembly election: PM Narendra Modi and Manohar Lal Khattar at a public rally in Rohtak | हरियाणा विधानसभा चुनावः PM मोदी ने चुनाव प्रचार का किया शंखनाद, कहा- आपके बीच अधिक समर्थन मांगने आया हूं।

File Photo

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रदेश के रोहतक में एक रैली को संबोधित कररहे हैं। उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद कर रहे हैं, जिसके बाद पार्टी घमासान प्रचार में जुट जाएगी। इस रैली का नाम विजय संकल्प रखा गया है। 

रोहतक में दोनों नेता मंच पर पहुंचे हैं और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस मंच से आज विभिन्न विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, जिसमें श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज, एक मेगा फूडपार्क आदि शामिल है। 


रोहतक रैली के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हो गया है, जिसकी शुरुआत पिछले महीने कालका में हुई थी। बीजेपी ने इस रैली के लिए रोहतक का चयन इसलिए किया है क्योंकि ऐसा समझा जाता है कि यह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का गढ़ है। हरियाणा में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है। 

Web Title: Haryana assembly election: PM Narendra Modi and Manohar Lal Khattar at a public rally in Rohtak

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे