हर्षवर्धन श्रृंगला ने संभाला विदेश सचिव का कार्यभार, कहा-राष्ट्र निर्माण की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 11:34 AM2020-01-29T11:34:56+5:302020-01-29T11:35:36+5:30

हर्षवर्धन श्रृंगला अभी अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उनका बतौर राजनियक 30 से अधिक साल का करियर रहा है, वह दिल्ली के अलावा पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर रहे हैं।

Harsh Vardhan Shringla takes charge as the next Foreign Secretary of India. | हर्षवर्धन श्रृंगला ने संभाला विदेश सचिव का कार्यभार, कहा-राष्ट्र निर्माण की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध

श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं।

Highlightsहर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को नए विदेश सचिव का कार्यभार संभाल लिया।श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को नए विदेश सचिव का कार्यभार संभाल लिया। वह विजय गोखले की जगह ली। वरिष्ठ राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला को दो वर्ष के लिए नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यभार संभालने से पहले श्रृंगला ने पत्रकारों से कहा था कि सभी प्रयास देश को समर्पित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं राष्ट्र-निर्माण में मंत्रालय की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हूं जैसा कि मैं 36 साल पहले था। तब मैं एक युवा के तौर पर इनसे जुड़ा था। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हूं।’’ विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट कर श्रृंगला की नियुक्ति की जानकारी दी थी। वह अभी अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

श्रृंगला अभी अमेरिका में भारत के राजदूत हैं। श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1984 बैच के अधिकारी हैं। उनका बतौर राजनियक 30 से अधिक साल का करियर रहा है, वह दिल्ली के अलावा पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में विभिन्न पदों पर रहे हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में बतौर मंत्री सेवाएं दी हैं और इसके अलावा वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका में कॉन्स्युल जनरल के पद पर रहे हैं।

Web Title: Harsh Vardhan Shringla takes charge as the next Foreign Secretary of India.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे