Har Ghar Tiranga 2022: हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी, संस्कृति मंत्रालय ने कहा-एक शानदार उपलब्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2022 08:58 PM2022-08-15T20:58:03+5:302022-08-15T21:05:34+5:30

Har Ghar Tiranga 2022: सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में लाल किले पर भव्य समारोह के साथ आयोजित किया था, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए 'अमृत काल' का रोडमैप साझा किया था।

Har Ghar Tiranga 2022 5 crore Tiranga selfies uploaded website Azadi Ka Amrit Mahotsav Ministry of Culture | Har Ghar Tiranga 2022: हर घर तिरंगा वेबसाइट पर तिरंगे के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी, संस्कृति मंत्रालय ने कहा-एक शानदार उपलब्धि

'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक 'तिरंगा' सेल्फी अपलोड की गई हैं।'' 

Highlightsसंस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए इसे 'शानदार उपलब्धि' करार दिया।लोगों से अभियान के अंतर्गत वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की थी।

नई दिल्लीः एक शानदार उपलब्धि है। 'हर घर तिरंगा' अभियान की वेबसाइट पर अब तक भारतीय ध्वज के साथ पांच करोड़ से अधिक सेल्फी साझा की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए इसे 'शानदार उपलब्धि' करार दिया।

सरकार ने 76वें स्वतंत्रता दिवस को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में लाल किले पर भव्य समारोह के साथ आयोजित किया था, जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 वर्षों के लिए 'अमृत काल' का रोडमैप साझा किया था। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई को लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया था।

'आजादी का अमृत महोत्सव' की नोडल एजेंसी संस्कृति मंत्रालय ने भी लोगों से अभियान के अंतर्गत वेबसाइट पर 'तिरंगा' के साथ सेल्फी या तस्वीरें अपलोड करने की अपील की थी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''एक शानदार उपलब्धि। 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक 'तिरंगा' सेल्फी अपलोड की गई हैं।'' 

भारत के इतिहास में इस विशेष क्षण का जश्न मनाने वाले भारत और दुनिया भर में सभी की भागीदारी के कारण आज दोपहर बाद लगभग 4 बजे 5 करोड़ तिरंगा सेल्फी लेने की उपलब्धि हासिल की गई है।स्वतंत्रता के 75 वर्ष का स्मरणोत्सव 12 मार्च 2021 से 75-सप्ताह की गिनती पूरी होने पर 15 अगस्त, 2022 को शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।

Web Title: Har Ghar Tiranga 2022 5 crore Tiranga selfies uploaded website Azadi Ka Amrit Mahotsav Ministry of Culture

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे