पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह के पिता गुरदास बादल का निधन, ट्वीट कर कहा- मां की मृत्यु के बाद पिता का बिगड़ने लगा था स्वास्थ्य

By रामदीप मिश्रा | Published: May 15, 2020 10:04 AM2020-05-15T10:04:02+5:302020-05-15T10:04:02+5:30

पूर्व सांसद गुरदास बादल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मनप्रीत सिंह ने पिता के निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। 

Gurdas Badal, father of Punjab Finance Minister Manpreet Badal, dies at 90 | पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह के पिता गुरदास बादल का निधन, ट्वीट कर कहा- मां की मृत्यु के बाद पिता का बिगड़ने लगा था स्वास्थ्य

गुरदास बादल का निधन। (फाइल फोटो)

Highlightsपंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनका निधन मोहाली में हुआ है, जिसके बाद बादल परिवार शोक की लहर में डूब गया।

चंडीगढ़ः पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास बादल का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनका निधन मोहाली में हुआ है, जिसके बाद बादल परिवार शोक की लहर में डूब गया। बता दें, 19 मार्च को मनप्रीत की माता हरमिंदर कौर का भी निधन हो गया था। वह 74 साल की थीं।   

बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद गुरदास बादल की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मनप्रीत सिंह ने पिता के निधन की जानकारी ट्वीट कर दी। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह बहुत दुखद है कि मैं अपने पिता एस. गुरदास सिंह बादल के निधन की सूचना देता रहा हूं। उनका कल रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। मार्च में मेरी मां की मृत्यु के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था और वह पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।'


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'गुरदास सिंह बादल के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरे सहयोगी मनप्रीत बादल और परिवार के साथ रहें। सर्वशक्तिमान उनकी दिवंगत आत्मा को मुक्ति प्रदान करे।'

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शोक व्यक्त करते हुए कहां, 'पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के पिता सरदार गुरदास सिंह बादल जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें ईश्वर यह दुख सहने के लिए शक्ति प्रदान करे।'


गुरदास बादल ने 2012 में प्रकाश बादल के खिलाफ लाम्बी से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, दोनों भाइयों, ’पश’ (प्रकाश) और ’दास’ (गुरदास) के बीच व्यक्तिगत संबंध बरकरार रहे, और वे अक्सर मिलते रहते थे। उन्होंने 1971 में फाजिल्का से लोकसभा चुनाव जीता था। इससे पहले वह मार्च 1967 से अप्रैल 1969 तक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य रहे।

Web Title: Gurdas Badal, father of Punjab Finance Minister Manpreet Badal, dies at 90

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Punjabपंजाब