स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Published: November 9, 2020 07:50 PM2020-11-09T19:50:35+5:302020-11-09T19:50:35+5:30

Gujarati writer of Spanish origin dies, Prime Minister and Chief Minister mourn | स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

स्पेनिश मूल के गुजराती लेखक का निधन, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

अहमदाबाद, नयी दिल्ली, नौ नवंबर स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फादर कार्लोस गोंजालवेज वालेस एसजे का सोमवार को उनके पैतृक देश में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

फादर वालेस ने गुजराती में कई पुस्तकें लिखीं और गुजरात विश्वविद्यालय में कई दशकों तक गणित पढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गणित और गुजराती साहित्य सहित कई क्षेत्रों में उन्होंने उत्कृष्टता हासिल की। समाज सेवा के प्रति भी वह बहुत गंभीर थे। उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी फादर वालेस के निधन पर शोक व्यक्त किया।

फादर वालेस का जन्म स्पेन के लोगरोनो में चार नवंबर 1925 को हुआ था और वह 15 वर्ष की आयु में ही धार्मिक कार्यों के लिए भारत आ गए थे।

उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी की और अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में गणित पढ़ाया।

फादर वालेस दशकों तक भारत में रहे और गुजराती के साथ-साथ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में भी उन्होंने व्यापक तौर पर लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarati writer of Spanish origin dies, Prime Minister and Chief Minister mourn

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे