गुजरात, तमिलनाडु सहित 8 राज्यों में कोरोना वायरस के 50 फीसदी मरीज हुए ठीक, जानें अन्य राज्यों का हाल

By निखिल वर्मा | Published: June 3, 2020 02:28 PM2020-06-03T14:28:42+5:302020-06-03T14:28:42+5:30

अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

Gujarat, Tamil Nadu among 8 states where more than 50 percent of total cases have recovered: | गुजरात, तमिलनाडु सहित 8 राज्यों में कोरोना वायरस के 50 फीसदी मरीज हुए ठीक, जानें अन्य राज्यों का हाल

भारत में कोरोना वायरस मृत्युदर 2.87 फीसदी है (लोकमत फाइल फोटो)

Highlightsस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में कोविड-19 से पांच-पांच, असम में चार लोगों की मौत हुई हैदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 72,300 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद 24,586 मामले तमिलनाडु, दिल्ली में 22,132 और गुजरात में 17,617 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के विशेषज्ञों ने मंगलवार को एक संयुक्त बैठक में कहा कि भारत में कोरोना वायरस रोगियों की रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। हालांकि मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि देश में रिकवरी रेट अब 48.07% है।

कई राज्यों में कोरोनो वायरस के संक्रमिक आधे से ज्यादा मरीजों को अस्पताओं से छुट्टी दे दी गई है। ऐसे राज्यों में चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं, जहां कुल कोविड-19 मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा मामलों में रिकवरी हुई है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 हो गयी, वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है।

महाराष्ट्र में 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 1,092, दिल्ली में 556, मध्य प्रदेश में 364, पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33, बिहार में 24, हरियाणा में 23, केरल में 11 तथा ओडिशा और उत्तराखंड में सात-सात लोगों की मौत हुई है। मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

देश में संक्रमण के सबसे ज्यादा 72,300 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके बाद 24,586 मामले तमिलनाडु, दिल्ली में 22,132 और गुजरात में 17,617 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में संक्रमण के 9,373, मध्य प्रदेश में 8,420, उत्तर प्रदेश में 8,361 और पश्चिम बंगाल में 6,168 मामले हैं। वहीं बिहार में संक्रमण के 4,155, आंध्र प्रदेश में 3,898, कर्नाटक में 3,796, तेलंगाना में 2,891 मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में 2,718, हरियाणा में 2,652, पंजाब में 2,342, ओडिशा में 2,245, असम में 1,513, केरल में 1,412 और उत्तराखंड में 1,043 लोग संक्रमित हैं। 

वहीं झारखंड में 712, छत्तीसगढ़ में 564, त्रिपुरा में 468 और हिमाचल प्रदेश में 345 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में 301, मणिपुर में 89, पुडुचेरी में 82 और लद्दाख में 81 लोग संक्रमित हैं। गोवा में कोरोना वायरस से 79, नगालैंड में 49, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 लोग संक्रमित हैं।

मेघालय में 27, अरुणाचल प्रदेश में 22 और मिजोरम में 13 लोग संक्रमित हैं। दादर-नगर हवेली में चार और सिक्किम में एक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन आकंड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा परिषद से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं। 

Web Title: Gujarat, Tamil Nadu among 8 states where more than 50 percent of total cases have recovered:

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे