अहमदाबाद: ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाकर सीएम केजरीवाल ने खाया खाना, भाजपा ने बताया कलाकार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2022 07:30 AM2022-09-13T07:30:09+5:302022-09-13T08:09:33+5:30
आपको बता दें कि ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाने से पहले सीएम केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर एक पांच सितारा होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम केजरीवाल अपने साथ कोई पुलिस नहीं ले जाना चाहते थे।
गांधीनगर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया। लेकिन, इससे पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की अपने होटल के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ काफी तीखी बहस भी हुई।
भाजपा ने कहा सीएम केजरीवाल को “अभिनेता”
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां रात्रिभोज किया। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें “अभिनेता” करार दिया।
क्या है पूरा मामला
ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाने से पहले केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर एक पांच सितारा होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। केजरीवाल इसी होटल में ठहरे हुए हैं।
ગુજરાતની જનતા એટલે જ દુઃખી છે કેમ કે ભાજપના નેતાઓ જનતાની વચ્ચે નથી જતા અને અમે જનતાની વચ્ચે જઈએ છે તો તમે રોકો છો - CM @ArvindKejriwal
— AAP Gujarat । Mission2022 (@AAPGujarat) September 12, 2022
પ્રોટોકોલ તો એક બહાનું છે... હકીકતમાં કેજરીવાલને સામાન્ય જનતાની વચ્ચે જતા રોકવાનું છે pic.twitter.com/CqFXbWGlf0
आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप के अभियान के तहत दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए केजरीवाल ने दोपहर के समय अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया।
અમદાવાદના રિક્ષાચાલક વિક્રમભાઈ દંતાણીએ ખૂબ જ પ્રેમથી તેમના ઘરે રાત્રી ભોજન કરવા લઈ ગયા, સમગ્ર પરિવાર સાથે મળ્યો,સ્વાદિષ્ટ રાત્રી ભોજનની સાથે સાથે આદર-સત્કાર પણ આપ્યું. આ સ્નેહ માટે વિક્રમ દંતાણી તથા ગુજરાતના તમામ રિક્ષાચાલકોનો ખુબ ખુબ આભાર. @ArvindKejriwal#KejriwalRukegaNahipic.twitter.com/iT9H18Fxjj
— AAP Gujarat । Mission2022 (@AAPGujarat) September 12, 2022
ऑटो-रिक्शा में बैठकर सीएम केजरीवाल गए चालक के घर
केजरीवाल के संबोधन के बाद शहर के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले विक्रम दंतानी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ‘हां’ में जवाब दिया।
जब केजरीवाल ने उनसे उन्हें अपने होटल से लेने और अपने ऑटो-रिक्शा में अपने घर ले जाने का आग्रह किया तो दंतानी मान गए। आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी भी केजरीवाल के साथ दंतानी के ऑटो-रिक्शा में बैठकर उसके घर गए।
ऑटो के साथ गया पुलिस वाला
सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बहस के बाद, एक पुलिस अधिकारी ऑटो-रिक्शा चालक के पास बैठ गया, जबकि पुलिस के दो वाहन ऑटो-रिक्शा के साथ चल रहे थे। केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने दंतानी के घर में फर्श पर बैठकर खाना खाया।
ભાજપે લાખ કોશિશ કરી પણ અમે થંભીશું નહીં!!
— AAP Gujarat । Mission2022 (@AAPGujarat) September 12, 2022
સામાન્ય રિક્ષાચાલકની સાથે રિક્ષામાં જ બેસીને જમવા અરવિંદ કેજરીવાલ રવાના! pic.twitter.com/0clXrgyXNl
आपको बता दें कि ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाने से पहले सीएम केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर एक पांच सितारा होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम केजरीवाल अपने साथ कोई पुलिस नहीं ले जाना चाहते थे।