गुजरात: कांग्रेस छोड़ एक दिन पहले बीजेपी से जुड़े जवाहर चावड़ा बने राज्य सरकार में मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 9, 2019 02:20 PM2019-03-09T14:20:49+5:302019-03-09T14:20:49+5:30

जवाहर चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी।

gujarat Jawahar Chavda resigned from Congress and joined BJP becomes minister | गुजरात: कांग्रेस छोड़ एक दिन पहले बीजेपी से जुड़े जवाहर चावड़ा बने राज्य सरकार में मंत्री

गुजरात: कांग्रेस छोड़ एक दिन पहले बीजेपी से जुड़े जवाहर चावड़ा बने राज्य सरकार में मंत्री

कांग्रेस का साथ छोड़ने के एक दिन बाद ही गुजरात के वरिष्ठ नेता जवाहर चावड़ा ने शनिवार को गुजरात सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली। चावड़ा शुक्रवार को गुजरात विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 12 मार्च को होने वाली बैठक से पहले यह घटनाक्रम सामने आया है। 

जूनागढ़ जिले की माणावदर सीट से चार बार से विधायक चावड़ा को अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। वह अहीर समुदाय से आते हैं। चावड़ा के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद कांग्रेस के एक और विधायक परसोत्तम सपरिया ने भी शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि वह भी बीजेपी में में शामिल होने वाले हैं। दोनों सौराष्ट्र क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। 


बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने चावड़ा के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा था, 'चावड़ा ने माणावदर सीट से इस्तीफा दे दिया है। वे त्यागपत्र सौंपने मेरे आवास पर आए थे। मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। चावड़ा आज से विधायक नहीं हैं।' 

चावड़ा ने माणावदर सीट पर 1990, 2007, 2012 और 2017 में जीत दर्ज की थी। वह बीते कुछ महीनों में सदन से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुवंरजी बावलिया ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए थे। 

मेहसाणा की उन्झा सीट से पहली बार विधायक बनीं आशा पटेल भी पिछले महीने कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: gujarat Jawahar Chavda resigned from Congress and joined BJP becomes minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे