डोनाल्ड ट्रंप और मेलिनिया के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे पीएम मोदी, 24 फरवरी को भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति
By रोहित कुमार पोरवाल | Published: February 23, 2020 11:42 AM2020-02-23T11:42:13+5:302020-02-23T11:42:13+5:30
गुजरात सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। ट्रंप अपनी पत्नी और अमेरिकी का प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम भी जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुजरात सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप के साथ साबरमती आश्रम जाएंगे।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए भी जाएंगे लेकिन वहां उनके साथ पीएम मोदी नहीं होंगे।
खबरों की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा में अपने परिवार के साथ आ रहे हैं। उनके साथ उनका प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें उनके कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। खबर यह भी है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके दामाद जारेद कुशनर भी भारत आ रहे हैं।
Gujarat government Sources to ANI: Prime Minister Narendra Modi will accompany US President Donald Trump and the First Lady Melania Trump, on their visit to Sabarmati Ashram in Ahmedabad on 24th February. (file pics) pic.twitter.com/IFPLYx3Gjx
— ANI (@ANI) February 23, 2020
ट्रंप की भारत यात्रा के पीछे मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच अहम व्यापार समझौता बताया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के साथ एक बहुत बड़ा व्यापार समझौता करने जा रहे हैं।
वहीं, जानकारों की मानें को डोनाल्ड ट्रंप की यह यात्रा अगले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है। अमेरिका में बड़ी तदाद में भारतीय रहते हैं और उनमें वोटरों के रूप में उनकी एक बड़ी संख्या है। इस यात्रा के जरिये भारतीय अमेरिकी वोटरों की लुभाने की कोशिश की जाएगी।
बता दें कि भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा पर उनके स्वागत में एक भोज का भी आयोजन करेगी। इस भोज में विपक्षी दलों के नेताओं के भी बुलाया गया है।