कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 15, 2022 03:08 PM2022-11-15T15:08:00+5:302022-11-15T15:10:29+5:30

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

Gujarat Election 2022 Congress releases list star 40 campaigners Party chief Malliakrjun Kharge, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi campaign | कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल, देखें लिस्ट

आठ दिसंबर को मतगणना होगी। (file photo)

Highlightsगुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट हैं।पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा।शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम अशोक गहलोत-भूपेश बघेल, सचिन पायलट, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार स्टाप प्रचारक हैं। 

पार्टी के इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर और प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा के नाम भी शामिल हैं।

राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के चलते उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया था। वहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान होगा तथा शेष 93 सीट पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

Web Title: Gujarat Election 2022 Congress releases list star 40 campaigners Party chief Malliakrjun Kharge, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे