गुजरात कांग्रेस के नेता रेमडेसिविर मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे

By भाषा | Published: April 16, 2021 01:11 AM2021-04-16T01:11:48+5:302021-04-16T01:11:48+5:30

Gujarat Congress leader reaches high court against state BJP president in Ramdevsir case | गुजरात कांग्रेस के नेता रेमडेसिविर मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे

गुजरात कांग्रेस के नेता रेमडेसिविर मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे

अहमदाबाद, 15 अप्रैल गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी ने प्रमुख एंटी-वायरल दवा रेमडेसिविर की खरीद और वितरण के मुद्दे पर राज्य भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल के खिलाफ बृहस्पतिवार को गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। ।

गौरतलब है कि राज्य भाजपा ने अपने सूरत कार्यालय से 10 अप्रैल से रेमडेसिविर की 5,000 शीशियों का नि:शुल्क वितरण शुरू किया है।

बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय के समक्ष दायर अपनी याचिका में, कांग्रेस नेता ने पाटिल और सूरत के भाजपा विधायक हर्ष सांघवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि सांघवी फार्मेसी एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं का उल्लंघन कर दवा के वितरण में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat Congress leader reaches high court against state BJP president in Ramdevsir case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे