गुजरात उपचुनाव : शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Published: November 3, 2020 06:31 PM2020-11-03T18:31:34+5:302020-11-03T18:31:34+5:30

Gujarat by-election: More than 50 percent voting till 4 pm | गुजरात उपचुनाव : शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

गुजरात उपचुनाव : शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

अहमदाबाद, तीन नवम्बर गुजरात में मंगलवार को आठ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत शाम चार बजे तक कुल 50.43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। कोविड-19 के मद्देनजर अधिकारियों ने काफी तैयारी की है।

चुनाव आयोग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार आठ सीटों पर कुल 18.75 लाख मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 50.43 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित डांग सीट के लिए शाम चार बजे तक 66.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसके अलावा, कपराडा में 62.97 प्रतिशत मतदान, कर्जण में 55.39 प्रतिशत, लिंबडी में 52.84 प्रतिशत, मोरबी में 48.57 प्रतिशत, अबडासा में 47 प्रतिशत, गढडा में 45.44 प्रतिशत और धारी में 33.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।

ये पांचों बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी।

इन पांचों उम्मीदवारों में बृजेश मेरजा (मोरबी), अक्षय पटेल (कर्जण), जीतू चौधरी (कपराडा), प्रद्युम्नसिंह जडेजा (अबडासा) और जे वी काकडिया (धारी) शामिल हैं।

भाजपा के अन्य तीन उम्मीदवारों में आत्माराम परमार (गढडा), विजय पटेल (डांग) और किरीटसिंह राणा (लिंबडी) शामिल हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने जयंतीलाल पटेल (मोरबी), किरीट सिंह जडेजा (कर्जण), बाबूभाई वर्ता (कपराडा), शांतिलाल सेंधाणी (अबडासा), सुरेश कोटाडिया (धारी), मोहन सोलंकी (गढडा), सूर्यकांत गावित (डांग) और चेतन कच्छार (लिबंडी) को मैदान में उतारा है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रत्येक मतदाता को एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले हाथ के दस्ताने दिए जा रहे हैं।

Web Title: Gujarat by-election: More than 50 percent voting till 4 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे