ओखा नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 27, 2021 02:42 PM2021-09-27T14:42:14+5:302021-09-27T14:44:44+5:30

गुजरातः ओखा नगर पालिका की 36 सीटों के लिए 3 अक्टूबर को मतदान और 5 अक्टूबर को मतगणना होनी है। कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Gujarat BJP nominates eight Muslim candidates Okha municipality municipal elections aap congress | ओखा नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट, जानें क्या है कारण

2016 में छह मुसलमानों को मैदान में उतारा था और केवल एक जीता था।

Highlightsभाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) में टक्कर है।कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 में मुसलमानों का लगभग 80 प्रतिशत मतदाता है।

गांधीनगरः सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देवभूमि द्वारका जिले में ओखा नगरपालिका चुनाव में मुस्लिम वोटों को देखते हुए 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट दिया है। 

ओखा नगर पालिका की 36 सीटों के लिए 3 अक्टूबर को मतदान है और 5 अक्टूबर को मतगणना होनी है। कुल 85 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी (आप) भी अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

2016 के पिछले चुनाव से दो अधिक हैं। गुजरात भाजपा के नगर पालिका प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप खिमानी ने कहा कि हमने सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। इसलिए मुसलमानों को दिए जाने वाले टिकटों की संख्या अधिक है। 2016 में छह मुसलमानों को मैदान में उतारा था और केवल एक जीता था।

वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 में मुसलमानों का लगभग 80 प्रतिशत मतदाता है। इसलिए पार्टी ने उन वार्डों में मुसलमानों के लिए एक-एक टिकट दिया है। इस साल वार्ड नंबर 2 में बीजेपी के चार उम्मीदवारों में से तीन मुस्लिम हैं। वार्ड नंबर 5 में भी यही हाल है। भगवा पार्टी ने वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 7 में भी एक-एक मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि वार्ड नंबर 3 और 7 ऐसी सीटें हैं, जहां मुस्लिम मतदाता सबसे अधिक हैं। वार्ड नंबर 2 और 5 की तरह प्रभावी नहीं हैं। ओखा नगर पालिका में 50,196 पंजीकृत मतदाता हैं, जहां मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 20,000 होने का अनुमान है।

दूसरी ओर, कांग्रेस को पहले ही झटका लगा है, क्योंकि उसके सात उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसलिए पार्टी सिर्फ 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मैदान में बचे 29 में से 14 मुसलमान हैं। इसने वार्ड नंबर 5 की सभी चार सीटों पर, वार्ड नंबर 4 के लिए तीन, वार्ड नंबर 2 और 3 के लिए दो-दो और वार्ड नंबर 1, 6 और 7 के लिए एक-एक मुस्लिमों को नामांकित किया है।

 

Web Title: Gujarat BJP nominates eight Muslim candidates Okha municipality municipal elections aap congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे