गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी समेत सात कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, 26 संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 7, 2022 09:53 PM2022-07-07T21:53:50+5:302022-07-07T21:54:57+5:30

कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के सभी 26 संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए।

Gujarat assembly elections Congress appointed seven working presidents Jignesh Mevani appointed observers in 26 parliamentary constituencies | गुजरात विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जिग्नेश मेवानी समेत सात कार्यकारी अध्यक्ष बनाए, 26 संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त, देखें लिस्ट

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

Highlightsराजस्थान सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी के कई नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।महसाणा के लिए उदय लाल अंजना, वलसाड़ के लिए नितिन राउत हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इस सूची में जिग्नेश मेवानी भी शामिल हैं। गुजरात में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को राज्य के सभी 26 संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों और पार्टी के कई नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कच्छ संसदीय क्षेत्र के लिए शाले मोहम्मद एवं इंद्रजीत सिंह गुर्जर, बनासकांठा के लिए अशोक चान्दना, महसाणा के लिए उदय लाल अंजना, वलसाड़ के लिए नितिन राउत और अन्य क्षेत्रों के लिए भी कई अन्य नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Web Title: Gujarat assembly elections Congress appointed seven working presidents Jignesh Mevani appointed observers in 26 parliamentary constituencies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे