गुजरात और महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और दिवंगत विधायक अनिल जोशीयारा के बेटे केवल बीजेपी में, नसीम खान ने इस्तीफा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2022 05:14 PM2022-05-24T17:14:42+5:302022-05-24T17:15:56+5:30

डॉ. अनिल जोशीयारा भिलोडा सीट (अनुसूचित जनजाति) से पांच बार विधायक चुने गये थे और वह उत्तर गुजरात में कांग्रेस का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे।

Gujarat and Maharashtra Congress Former health minister and late MLA Anil Joshiara son Kewal in BJP Naseem Khan resigns | गुजरात और महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और दिवंगत विधायक अनिल जोशीयारा के बेटे केवल बीजेपी में, नसीम खान ने इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान ने यहां एक बयान में पद छोड़ने की जानकारी दी।

Highlightsकेवल जोशीयारा, राज्य के अरावली जिला स्थित भिलोडा कस्बे में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। 1300 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल किया।

अहमदाबादः गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के दिवंगत विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा के बेटे केवल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। केवल जोशीयारा, राज्य के अरावली जिला स्थित भिलोडा कस्बे में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उनके (केवल के) 1300 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल किया। केवल ने कहा, ‘‘मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं क्योंकि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से खुश हूं। मैं टिकट पाने की किसी उम्मीद के बगैर पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं भिलोडा सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अपनी सर्वेश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।’’

राज्य विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने की उम्मीद है। डॉ. अनिल जोशीयारा भिलोडा सीट (अनुसूचित जनजाति) से पांच बार विधायक चुने गये थे और वह उत्तर गुजरात में कांग्रेस का एक प्रमुख आदिवासी चेहरा थे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उनका मार्च में चेन्नई के एक अस्पताल निधन हो गया, जब राज्य विधानसभा का सत्र चल रहा था।

नसीम खान ने मुंबई चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने मंगलवार को पार्टी की मुंबई चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के 'एक व्यक्ति एक पद' संकल्प के तहत इस्तीफा दिया है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री खान ने यहां एक बयान में पद छोड़ने की जानकारी दी।

खान का यह कदम राज्य कांग्रेस इकाई द्वारा अपने प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करने के एक दिन बाद आया है। इसी महीने उदयपुर में आयोजित अपने चिंतन शिविर में कांग्रेस ने 'एक व्यक्ति एक पद' नियम को लागू करने का निर्णय लिया था।

Web Title: Gujarat and Maharashtra Congress Former health minister and late MLA Anil Joshiara son Kewal in BJP Naseem Khan resigns

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे