गोवा में भाजपा-विरोधी मोर्चा बनाने का संजय राउत का विचार मुंगेरी लाल का सपना: बीजेपी
By भाषा | Updated: November 30, 2019 04:00 IST2019-11-30T04:00:33+5:302019-11-30T04:00:33+5:30
Goa BJP: गोवा बीजेपी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा है कि गोवा में भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने का संजय राउत का विचार मुंगेरीलाल का सपना है

बीजेपी ने गोवा को लेकर दिए गए संजय राउत के बयान का उड़ाया मजाक
पणजी: भाजपा ने गोवा में भाजपा-विरोधी मोर्चा बनाने के शिवसेना सांसद संजय राउत के विचार का मखौल उड़ाते हुए इसे ‘मुंगेरीलाल का सपना’ करार दिया।
गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने यह भी कहा कि राउत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादे पूरे करे, जहां उसने कांग्रेस और राकांपा की मदद से सरकार बनाई है।
तेंदुलकर ने 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक की ओर इशारा करते हुए कहा, "राउत, 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' की तरह दिन में ख्वाब देख रहे हैं।"
गौरतलब है कि राउत ने शुक्रवार को कहा कि गोवा में जल्द ही भाजपा-विरोधी गठबंधन बनाया जाएगा। उन्होंने यह बात गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई के साथ मुंबई में हुई बैठक के बाद कही।