Goa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2025 12:28 IST2025-12-07T12:27:31+5:302025-12-07T12:28:04+5:30
Goa Club fire: गोवा के डीजीपी आलोक कुमार ने एएनआई को बताया - "अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम मालिकाना हक की जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं। दो मालिकों और प्रबंधन के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।"

Goa Club fire: नाइट क्लब के ऑनर और मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, अग्निकांड हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Goa Club fire: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक नाइट क्लब में लगी आग की घटना की रविवार को मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए। उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नामक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात के बाद आग लग गई। यह नाइट क्लब राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित है। यह पार्टी स्थल पिछले साल ही खुला था।
#WATCH | Kiran Patil, a man at the site says, "...Phone calls are not going through to him (his friend). I am trying to figure out what happened to him. He worked as a chef here and had a night shift. The officers told me to go to Anjuna Police Station and get details." https://t.co/kcSPZUYE26pic.twitter.com/r6rARH0NrK
— ANI (@ANI) December 7, 2025
मुख्यमंत्री सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं अरपोरा में आग लगने की दुखद घटना से उत्पन्न स्थिति की बारीकी से समीक्षा कर रहा हूं। इस घटना में 25 लोगों की जान चली गई है और छह लोग घायल हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सबसे अच्छी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। मैंने पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।’’
सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पुलिस ने नाइट क्लब के मालिक एवं महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोवा में ऐसी घटना पहली बार हुई है।
#WATCH | Fire at a restaurant in North Goa’s Arpora, claiming 25 lives | Police personnel arrive at Birch restaurant where the fire broke out last night. pic.twitter.com/k5eNiMMz6e
— ANI (@ANI) December 7, 2025
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी और भीड़भाड़ होने एवं छोटे दरवाजों के कारण ग्राहक बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग भूतल की ओर भागे और वहीं फंस गए।’’