गोवा में सियासी फेरबदल, सीएम प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाया

By भाषा | Published: July 13, 2019 02:56 PM2019-07-13T14:56:18+5:302019-07-13T15:03:32+5:30

इन मंत्रियों के स्थान पर माइकल लोबो और कांग्रेस से भाजपा आने वाले 10 में से तीन विधायकों को शामिल किया जाएगा। लोबो ने कुछ ही देर पहले विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया था।

Goa CM Pramod Sawant removed four ministers from cabinet | गोवा में सियासी फेरबदल, सीएम प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाया

गोवा में सियासी फेरबदल, सीएम प्रमोद सावंत ने मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को हटाया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले शनिवार को चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया। इन मंत्रियों में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। इस संबंध में अधिसूचना दोपहर में जारी की गई।

अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

इन मंत्रियों के स्थान पर माइकल लोबो और कांग्रेस से भाजपा आने वाले 10 में से तीन विधायकों को शामिल किया जाएगा। लोबो ने कुछ ही देर पहले विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। लोबो ने बताया कि उनके अलावा चंद्रकांत कावलेकर, फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज और जेनिफर मोनसेरात को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

जेनिफर मोनसेरात पणजी से विधायक अतानासियो मोनसेरात की पत्नी हैं। इससे पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतानासियो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लोबो ने कहा, ‘‘अतानासियो मोनसेरात ने मंत्रिपद लेने से इनकार कर दिया और इसके बजाए उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया।’’ नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण अपराह्न तीन बजे होगा। 

Web Title: Goa CM Pramod Sawant removed four ministers from cabinet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे