Goa Assembly Election 2022: तृणमूल कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, राज्यसभा सदस्य लुईजिन्हो फलेरियो को टिकट, जानें लिस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2022 09:35 PM2022-01-18T21:35:29+5:302022-01-18T21:36:57+5:30
Goa Assembly Election 2022:गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ बेनौलिम और उनकी बेटी वलांका को नवेलिम सीटों से टिकट दी गई है।
Goa Assembly Election 2022: तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राज्य में मतदान 14 फरवरी को होना है। राज्य सभा सदस्य लुईजिन्हो फलेरियो को फतोर्दा विधानसभा सीट से टिकट की गई है।
इस सीट से फिलहाल गोवा फॉरवार्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई विधायक हैं। सूची के अनुसार, जीएफपी के पूर्व नेताओं किरन कंदोल्कर और जगदीश भोबे राज्य के अल्दोना और संत आंद्रे सीटों से चुनाव लड़ेंगे। दोनों ने आज ही सरदेसाई नीत पार्टी से इस्तीफा दिया है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ बेनौलिम और उनकी बेटी वलांका को नवेलिम सीटों से टिकट दी गई है।
In Nuvem, several members from SHGs joined our Goa Trinamool Congress family to work for the welfare of all Goans.
— AITC Goa (@AITC4Goa) January 18, 2022
They joined us today in the presence of Raju Cabral and TMC Youth President, WB, @sayani06.
We warmly welcome one and all!#GoenchiNaviSakalpic.twitter.com/tCsPZjEGgw
तृणमूल कांग्रेस के अनुसार, भाजपा के पूर्व नेता संदीप वजार्कर को पोरवोरिम से, समिल वोल्वोईकर को कुम्भार्जुआ, गनपत गांवकर को पोरिम, गिल्बर्ट मारिआनो रोड्रिग्ज को कोर्टालिम, जोस राजू कबराल को नुवेम और डॉक्टर जोर्सन फर्नाडिस को कुनकोलिम से टिकट दिया गया है। ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा चुनाव महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ रही है।
Prominent grassroot leader, former @Goaforwardparty member & close aide of Vijai Sardesai, Shri Jagdish Bhobe joined our Goa TMC family today!
— AITC Goa (@AITC4Goa) January 18, 2022
It is indeed heartwarming to see leaders reject the politics of hate and choose welfare of Goans.
We extend a very warm welcome to you! pic.twitter.com/CsU4wLqYjG