सरसों के खेत से लड़की का शव बरामद

By भाषा | Published: January 17, 2021 11:41 PM2021-01-17T23:41:04+5:302021-01-17T23:41:04+5:30

Girl's body recovered from mustard field | सरसों के खेत से लड़की का शव बरामद

सरसों के खेत से लड़की का शव बरामद

बाराबंकी (उप्र), 17 जनवरी बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र में सरसों के खेत से एक लड़की का शव रविवार को बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव स्थित एक सरसों के खेत में करीब 22 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि युवती कोठी थाना क्षेत्र के कोरहापुरवा गांव की रहने वाली थी।

प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं, इनमें सर्विलांस की टीम भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl's body recovered from mustard field

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे