गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का करवाया अंतिम संस्कार, वीडियो में देखें, मंत्री ने परिजनों को कैसे मनाया

By पल्लवी कुमारी | Published: February 15, 2020 02:09 PM2020-02-15T14:09:44+5:302020-02-15T14:09:44+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर ही अपने संसदीय क्षेत्र में हिंदू धर्म को लेकर बयान देते रहते हैं। गिरिराज सिंह ने दिल्ली चुनावी प्रचार में भी हिंदू-मुस्लिम पर विवादित बयान दिए थे।

giriraj singh requested to begusarai family to cremated body according to Hindu rituals | गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का करवाया अंतिम संस्कार, वीडियो में देखें, मंत्री ने परिजनों को कैसे मनाया

तस्वीर स्त्रोत्र- गिरिराज सिंह ट्विटर हैंडल

Highlightsवीडियो में गिरिराज सिंह परिजनों से हाथ जोड़कर विनती करते भी दिख रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा- हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहारबेगूसराय में एक हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाया है। महिला का अंतिम संस्कार करवाने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिजनों के सामने हाथ जोड़कर उनको मनाया। परिजनों को मनाते हुए गिरिराज सिंह का वीडियो सोसश मीडिया पर भी आया है। वीडियो को ट्विटर पर गिरिराज सिंह ने रिट्वीट भी किया है। गिरिराज सिंह वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं,  'हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।' वीडियो में गिरिराज सिंह परिजनों से हाथ जोड़कर विनती करते भी दिख रहे हैं। 

13 फरवीर को बेगूसराय की उक्त महिला की मौत के बाद परिजन शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसकी सूचना पहले वहां के स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर परिजन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने।

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से संपर्क किया। गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंच कर शव ले जा रहे परिजनों को रास्ते में रोका। गिरिराज सिंह ने हाथ जोड़कर महिला के परिजन से शव का अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के अनुसार करने की अपील की। जिसके बाद परिवार वाले मान गए थे। गिरिराज सिंह के कहने पर महिला का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर हुआ। 

Web Title: giriraj singh requested to begusarai family to cremated body according to Hindu rituals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे