अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, राजमार्ग पर पाबंदियों से परेशान हुए स्थानीय लोग

By सुरेश एस डुग्गर | Published: July 2, 2022 04:29 PM2022-07-02T16:29:21+5:302022-07-02T16:29:50+5:30

शनिवार तड़के करीब चार बजे श्रद्धालुओं का चौथा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा घेरे में 228 छोटे बड़े वाहनों में ये श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए।

Fourth batch left for Amarnath Yatra locals upset due to restrictions on highway | अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, राजमार्ग पर पाबंदियों से परेशान हुए स्थानीय लोग

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ चौथा जत्था, राजमार्ग पर पाबंदियों से परेशान हुए स्थानीय लोग

Highlightsसुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक किसी भी वाहन को जम्मू से राजमार्ग पर सफर करने की अनुमति नहीं थी। ऐसे वाहनों को नगरोटा में रोका गया था और जत्था रवाना होने के बाद इन्हें छोड़ा गया।

जम्मू: अमरनाथ की पवित्र गुफा की तरफ जा रहे सैंकड़ों श्रद्धालुओं के लिए कल रात उस समय जान का संकट पैदा हो गया, जब मार्ग में एक नाले में बाढ़ आ गई। मार्ग पर तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने उसी समय स्थिति को संभाला और एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को नाला पार कराया। इस बीच जम्मू से चौथा जत्था यात्रा के लिए रवाना हो गया। पर उनकी रवानगी अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण इसलिए बनने लगी है क्योंकि स्थानीय लोगों के राजमार्ग के इस्तेमाल पर पाबंदियां लागू कर दी गई हैं।

बालटाल से पवित्र गुफा के रास्ते में बरारीमर्ग और वाई जंक्शन पर दो नाले हैं। इन नालों में पानी का बहाव बहुत तेज होता है। इन्हें पार करने के लिए लकड़ी के छोटे पुल बनाए गए हैं। गत शुक्रवार रात को ऊपरी इलाकों में हुई बारिश के बाद इन दोनों नालों का जलस्तर बढ़ गया। इससे पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए। अंधेरा होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए नालों को पार करना मुश्किल हो गया था और उनके लिए जान का संकट पैदा हो गया था। ऐसे में जम्मू कश्मीर पुलिस के बचाव कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

उन्होंने एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को यह पुल पार कराए। यह क्रम देर रात गए तक जारी रहा। इस बीच शनिवार तड़के करीब चार बजे श्रद्धालुओं का चौथा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा घेरे में 228 छोटे बड़े वाहनों में ये श्रद्धालु भगवान शिव की अराधना करते हुए पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले इन श्रद्धालुओं के वाहन बिना रोकटोक रवाना हो सके, इसके लिए शनिवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटों के लिए सामान्य यातायात बंद रखा गया। 

सुबह चार बजे से लेकर छह बजे तक किसी भी वाहन को जम्मू से राजमार्ग पर सफर करने की अनुमति नहीं थी। ऐसे वाहनों को नगरोटा में रोका गया था और जत्था रवाना होने के बाद इन्हें छोड़ा गया। इस कारण स्थानीय लोगों में अमरनाथ यात्रा को लेकर रोष पैदा होने लगा है।

Web Title: Fourth batch left for Amarnath Yatra locals upset due to restrictions on highway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे