सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत, 11 अन्य घायल

By भाषा | Published: June 11, 2021 12:45 PM2021-06-11T12:45:58+5:302021-06-11T12:45:58+5:30

Four women laborers killed in road accident, 11 others injured | सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत, 11 अन्य घायल

सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत, 11 अन्य घायल

राजनांदगांव, 11 जून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हैं। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी और रातापायली गांव के मध्य बृहस्पतिवार शाम मेटाडोर के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण मेटाडोर सवार चार महिला मजदूर सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (45 वर्ष), जैनत्रीबाई (40 वर्ष) और सुमित्रा बाई की मौत हो गई है। वहीं 11 अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रातापायली गांव निवासी मजदूर एक निजी कंपनी में काम करने के लिए अर्जुनी गांव के करीब गए थे। काम के बाद वह बृस्पतिवार शाम को मेटाडोर में सवार हो गए। जब वाहन अर्जुनी से रातापायली गांव के बीच था तब वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल 11 मजदूरों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन चालक नशे में था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four women laborers killed in road accident, 11 others injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे