कोडरमा में अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान खदान धंसी, चार लोगों के फंसने की आशंका

By भाषा | Published: January 22, 2021 01:21 AM2021-01-22T01:21:04+5:302021-01-22T01:21:04+5:30

Four people feared trapped in mine while choosing asbestos pieces in Koderma | कोडरमा में अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान खदान धंसी, चार लोगों के फंसने की आशंका

कोडरमा में अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान खदान धंसी, चार लोगों के फंसने की आशंका

कोडरमा (झारखंड), 21 जनवरी झारखंड में कोडरमा के फुलवरिया इलाके में बृहस्पतिवार को अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान एक खदान धंस गयी और उसमें चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अभ्रक के टुकड़े चुनने के दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय से सटे फुलवरिया के पास खदान धंसने से छह लोग उसमें दब गये। दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

सूत्रों के अनुसार खदान धंसने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दो लोगों को बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले गये राजेश सिंह घटवार और संजय सिंह घटवार की स्थिति गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी खदान में फंसे लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people feared trapped in mine while choosing asbestos pieces in Koderma

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे