हरियाणा स्थापना दिवस 2018: 52 साल का हुआ हरियाणा, भाषा के आधार पर हुआ था पंजाब से अलग

By मेघना वर्मा | Published: November 1, 2018 12:29 PM2018-11-01T12:29:53+5:302018-11-01T12:30:44+5:30

हरियाणा राज्य में इस दिन को काफी उत्साह और धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन चंडीगढ़ से पंचकुला शहर में रैली भी निकाली जाती है।

foundation day of haryana, know the history and wishes and greeting messages quotes in hindi | हरियाणा स्थापना दिवस 2018: 52 साल का हुआ हरियाणा, भाषा के आधार पर हुआ था पंजाब से अलग

हरियाणा स्थापना दिवस 2018: 52 साल का हुआ हरियाणा, भाषा के आधार पर हुआ था पंजाब से अलग

वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता  का निवास हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। आज 1 नवंबर के दिन ही सन् 1966 में भारत के 17वें और स्वतंत्र राज्य के रूप में पहचान मिली। इसी कारण से हर साल 1 नवंबर का दिन हरियाणा स्थापना दिवस के नाम से जाना जाता है। ऐतिहासिक हो या पौराणिक इस राज्य की अपनी अलग पहचान है। ये वही राज्य है जिसमें कभी महाभारत और पानीपत जैसे युद्ध हुए थे। 

भाषायी आधार पर पंजाब से हुआ था पृथक

हरियाणा ही वह राज्य है जिसमें तीन पानीपत की निर्णायक लड़ाइयां लड़ी गई हैं। हरियाणा राज्य पहले पंजाब राज्य का ही एक अंग था मगर 1966 में इसे भाषायी आधार पर भारत के 17वें राज्य के रूप में घोषित कर दिया गया। शब्द हरियाणा सबसे पहले 12वीं सदी मं अपभ्रंश लेखक विबुध श्रीधर ने उल्लिखित किया था। 

पंजाब प्रांत की भाषा को लेकर 1949 में ही मुख्यमंत्री भीमसेन सच्चर के शासनकाल से ही विरोध रहा। जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा को स्वतंत्र राज्य घोषित किया गया। 1 नवंबर को हरियाणा राज्य 52 साल का हो गया है। 

हरियाणा राज्य में इस दिन को काफी उत्साह और धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन चंडीगढ़ से पंचकुला शहर में रैली भी निकाली जाती है जिसमें हरियाणा की झलकियां देखने को मिलती हैं। लोगों की मदद के लिए कई रक्त शिविर का भी आयोजन किया जाता है। सिर्फ हरियाणा ही नहीं छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश का भी स्थापना दिवस आज ही के दिन यानी 1 नवंबर को मनाया जाता है। 

इस हरियाणा दिवस पर आप अपने साथियों और रिश्तेदारों को इसकी बधाइयां दे सकते हैं।

1. गंगा की धार में
सरस्वती कंठार में
श्री जमुना घग्गर धर  में
म्हारा बसें देश हरियाणा में
हैप्पी हरियाणा डे 2018

2. देस्सा मा देश हरयाणा
यहा दूध दही का खाना
नौजवान यहां के धरी उगले सोना
इसकी भरा पड़ा है सारा खजाना
हैप्पी हरियाणा डे 2018

3. तरक्की की है राह पे
चल रहा मेरा प्रदेश न्यारा
शिक्षा का है विकास पे
है नंबर वन हरियाणा
हैप्पी हरियाणा डे 2018

Web Title: foundation day of haryana, know the history and wishes and greeting messages quotes in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे