पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Published: April 20, 2021 01:14 AM2021-04-20T01:14:00+5:302021-04-20T01:14:00+5:30

Former Union Minister Bachhi Singh Rawat was cremated | पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार किया गया

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का अंतिम संस्कार किया गया

हल्द्वानी (उत्तराखंड), 19 अप्रैल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत का सोमवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बच्ची सिंह रावत का रविवार को एम्स-ऋषिकेश में निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनके पुत्र शशांक रावत ने चित्रशिला घाट पर चिता को मुखाग्नि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Union Minister Bachhi Singh Rawat was cremated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे