रायबरेली MLA अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, खुद 5 बार रह चुके थे विधायक, 'रॉबिनहुड' वाली थी छवि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2019 10:13 AM2019-08-20T10:13:54+5:302019-08-20T11:56:42+5:30

रायबरेली पू्र्व विधायक अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। इन्होंने अपनी राजनीति पारी 1993 में शुरू की थी। पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुनाव लड़े थे।

Former Raebareli MLA Akhilesh Singh passes away, Akhilesh Singh biography and poltical careeer | रायबरेली MLA अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, खुद 5 बार रह चुके थे विधायक, 'रॉबिनहुड' वाली थी छवि

रायबरेली MLA अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन, खुद 5 बार रह चुके थे विधायक, 'रॉबिनहुड' वाली थी छवि

Highlightsअखिलेश सिंह पिछले कई सालों से बीमार थे। अखिलेश सिंह ने राजनीति पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी।2016 में अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वह चुनाव जीत गईं। 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का निधन हो गया है। अखिलेश सिंह का निधन मंगलवाार (20 अगस्त) को लखनऊ के पीजीआई में हुआ। वो कैंसर से पीड़ित थे। उनका पार्थिव शरीर रायबरेली स्थित पैतृक गांव लालूपुर लाया जाएगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। पीजीआई में वो अपने  रूटीन चेकअप के लिए आए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि अखिलेश सिंह का इलाज विदेश से चल रहा था। 

अखिलेश सिंह पिछले कई सालों से बीमार थे। अखिलेश सिंह ने राजनीति पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी। अखिलेश सिंह  रायबरेली सदर विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके थे। इनका नाम यूपी के चर्चित राकेश पांडे हत्याकांड में भी आया था। जिसके बाद उन्हें कांग्रेस से निकाल दिया गया था। कांग्रेस ने निकाले जाने के बाद वो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतते थे। साल 2012 के चुनावों से पहले अखिलेश सिंह पीस पार्टी में शामिल हो गये थे और कांग्रस की जमकर आलोचना करते थे। 

अखिलेश सिंह का जन्म 15 सितंबर 1959 में हुआ था। इन्होंने अपनी राजनीति पारी 1993 में शुरू की थी। पहली बार कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुनाव लड़े थे। साल 2002 में   विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से वह तीसरी बार विधायक बने। 2003 में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से आपराधिक मामलों की वजह से निकाल दिया था। 2016 में अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस में शामिल हो गईं और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वह चुनाव जीत गईं। 
 

English summary :
Akhilesh Singh, father of Congress MLA Aditi Singh from Raebareli Sadar, has passed away. Akhilesh Singh died on Tuesday (20 August) at PGI, Lucknow. He was suffering from cancer.


Web Title: Former Raebareli MLA Akhilesh Singh passes away, Akhilesh Singh biography and poltical careeer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे