पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-बढ़ती असिहष्णुता और हिंसक घटनाएं नुकसानदेह

By स्वाति सिंह | Published: August 20, 2019 12:40 PM2019-08-20T12:40:31+5:302019-08-20T12:46:36+5:30

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।

Former Prime Minister Manmohan Singh's target on the central government, said - rising ashes and violent incidents are harmful | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा-बढ़ती असिहष्णुता और हिंसक घटनाएं नुकसानदेह

मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Highlightsपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में परेशान करने वाला रुझान देख रहा है। उन्होंने कहा 'बढ़ती असहिष्णुता, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और हिंसक अपराधों की घटनाओं के चलते हमारी राजनीति और समाज को नुकसान हो रहा है।'

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

Web Title: Former Prime Minister Manmohan Singh's target on the central government, said - rising ashes and violent incidents are harmful

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे