हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शमशेर सुरजेवाला का निधन

By भाषा | Published: January 20, 2020 11:27 AM2020-01-20T11:27:07+5:302020-01-20T12:24:30+5:30

वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। हरियाणा की राजनीति में शमशेर सुरजेवाला का नाम काफी इज्जत से लिया जाता रहा है। वह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। 

Former Haryana Congress President and Minister Shamsher Surjewala passed away | हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शमशेर सुरजेवाला का निधन

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शमशेर सुरजेवाला का निधन

Highlightsवह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा।  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। शमशेर सिंह पांच बार विधायक चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए।

वह हरियाणाकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे। हरियाणा की राजनीति में शमशेर सुरजेवाला का नाम काफी इज्जत से लिया जाता रहा है। वह कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक थे।  

वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा।  

English summary :
Former Haryana Congress President and Minister Shamsher Surjewala passed away


Web Title: Former Haryana Congress President and Minister Shamsher Surjewala passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे