बाजवा के बाद फैज हमीद हो सकते हैं पाक सेना प्रमुख, 2022 में संभाल सकते हैं पदभार
By रुस्तम राणा | Published: October 7, 2021 12:45 PM2021-10-07T12:45:37+5:302021-10-07T12:59:28+5:30
पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जरनल फैज हमीद 2022 में पाकिस्तान सेना के प्रमुख हो सकते हैं। दरअसल जनरल फैज अब ISI के मुखिया नहीं रहे हैं, बल्कि उनका दबादला कर उन्हें पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है। यह उनका प्रमोशन है।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा
पाकिस्तान में आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जरनल फैज हमीद का आईएसआई जीफ के पद से तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है। अगले साल फैज पाकिस्तानी सेना प्रमुख जरनल बाजवा की जगह ले सकते हैं। खबर के मुताबिक अफगानिस्तान में वैश्विक आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को सत्ता की चाबी सौंपने में कर्नल फैज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद इमरान सरकार उन्हें 2022 में ईनाम के रूप में पाकिस्तान का सेना प्रमुख बना सकती है।
2022 में रिटायर हो सकते हैं बाजवा
नवंबर 2022 में पाक आर्मी चीफ जनरल बाजवा अपने पद से रिटायर हो सकते हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी के तौर पर पाकिस्तान सरकार के लिए जरनल फैज हमीद सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। लेकिन नियम के मुताबिक आर्मी चीफ बनने के लिए कम से कम एक साल तक किसी कोर का कमांडर होना जरूरी होता है। इसलिए कर्नल हमीद को आईएसएस के चीफ पद से तबादला कर उन्हें पेशावर कोर का कमांडर बनाया गया है।
साल 2019 में बनाया गया था ISI चीफ
फैज ने 2015-2017 के बीच सिंध में एक पैदल सेना डिवीजन की कमान और उसके बाद रावलपिंडी जीएचक्यू में स्टाफ पोस्टिंग के रूप में अनुभव लिया है। वह आईएसआई के 24वें प्रमुख थे। फैज हामिद को 16 जून, 2019 को में आईएसआई का चीफ बनाया गया था।
लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के हाथों में ISI की कमान
वहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस-इंटेलीजेंस के (ISI) नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को बनाया गया है। इससे पहले वे पेशावर कोर कमांडर के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सईद को कराची कोर कमांडर के रूप में तैनात किया गया है। साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।