छह करोड़ में बिका भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का आशियाना ‘आंगिरस’, पांच लोगों ने खरीदा

By भाषा | Published: July 4, 2019 06:18 PM2019-07-04T18:18:05+5:302019-07-04T18:18:05+5:30

उप निबंधक कमला देवी ने को बताया कि डाक्टर जोशी रजिस्ट्रार कार्यालय आने में असमर्थ थे जिसका प्रमाण पत्र सीएमओ द्वारा दिया गया। घर पर रजिस्ट्री कराने का 5000 रुपये कमीशन भी दिया गया जिसके उपरांत डाक्टर जोशी के मकान पर रजिस्ट्री की सुविधा मुहैया कराई गई।

Former BJP president Murli Manohar Joshi sold his ashari 'Angirus' to five people | छह करोड़ में बिका भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी का आशियाना ‘आंगिरस’, पांच लोगों ने खरीदा

इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता टूट गया है।

Highlights2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही डाक्टर जोशी का प्रयागराज आना-जाना बहुत कम हो गया था।उप निबंधक, वरिष्ठ लिपिक और कनिष्ठ लिपिक की मौजूदगी में बुधवार शाम बंगले का सौदा हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर मुरली मनोहर जोशी ने यहां स्थित अपना आशियाना ‘आंगिरस’ बुधवार को पांच लोगों को बेच दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही डाक्टर जोशी का प्रयागराज आना-जाना बहुत कम हो गया था।

उप निबंधक, वरिष्ठ लिपिक और कनिष्ठ लिपिक की मौजूदगी में बुधवार शाम बंगले का सौदा हुआ। उप निबंधक कमला देवी ने को बताया कि डाक्टर जोशी रजिस्ट्रार कार्यालय आने में असमर्थ थे जिसका प्रमाण पत्र सीएमओ द्वारा दिया गया। घर पर रजिस्ट्री कराने का 5000 रुपये कमीशन भी दिया गया जिसके उपरांत डाक्टर जोशी के मकान पर रजिस्ट्री की सुविधा मुहैया कराई गई।

उन्होंने बताया कि टैगोर टाउन स्थित बंगला नंबर 10-ए जिसका क्षेत्रफल 573 वर्गमीटर है, डाक्टर हर्षनाथ मिश्र के पुत्र डाक्टर आनंद मिश्रा ने 4 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा और 32 लाख 90 हजार रुपये स्टांप शुल्क दिया।

डाक्टर हर्षनाथ के दूसरे बेटे अनुपम मिश्र की पत्नी नीलिमा मिश्रा ने 118.17 वर्ग मीटर ओपेन एरिया 80 लाख रुपये में खरीदा और 5 लाख 60 हजार रुपये स्टांप शुल्क दिया। कमला देवी ने बताया कि हनुमान गंज निवासी धरनीधर द्विवेदी ने बंगले के पीछे का 80.26 वर्ग मीटर ओपेन एरिया 55 लाख रुपये में खरीदा।

वहीं बंगले में 84.73 वर्ग मीटर खुली जमीन की संध्या कुशवाहा और उनकी बहन प्रियंका कुशवाहा ने संयुक्त रूप से 60 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराई और 4 लाख 10 हजार रुपये स्टांप शुल्क अदा किया। रजिस्ट्री के दौरान बैंक एवं दिवानी के अधिवक्ताओं के साथ ही खरीदारों के गवाह भी मौजूद थे। इसके साथ ही उनका प्रयागराज से छह दशक पुराना नाता टूट गया है।

बंगले ‘आंगिरस’ को बेचने के साथ ही प्रयागराज से अपने सारे रिश्ते नाते तोड़ लिए हैं। दशकों से जिस घर में मुरली मनोहर जोशी रह रहे थे, उसे आखिरकार उन्होंने बेच दिया है। मुरली मनोहर जोशी अब अपनी बेटियों के साथ दिल्ली में रहेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है। मूल रूप से उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले जोशी मेरठ कॉलेज से बीएससी पास करने के बाद 1951 में एमएससी में प्रवेश के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आए थे। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद 1953 में प्रो. देवेन्द्र शर्मा के निर्देशन में शोध किया और बाद में इलाहाबाद विश्व विद्यालय में ही अध्यापन का काम शुरू किया।

Web Title: Former BJP president Murli Manohar Joshi sold his ashari 'Angirus' to five people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे