भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

By भाषा | Published: April 12, 2021 09:09 AM2021-04-12T09:09:33+5:302021-04-12T09:09:33+5:30

Former BJP MLA Pascal Dhanare dead, suffering from Kovid-19 | भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित

पालघर, 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय धनारे कोविड-19 से जूझ रहे थे और इससे पहले उन्हें गुजरात में वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार रात गुजरात से सटे मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि धनारे की सोमवार सुबह मौत हो गई।

उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

धनारे महाराष्ट्र में पालघर जिले के धनाऊ से 2014 से 2019 तक विधायक रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former BJP MLA Pascal Dhanare dead, suffering from Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे