बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा-राजगीर के साथ गया जिला का भी होना चाहिए विकास, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: January 15, 2023 06:42 PM2023-01-15T18:42:10+5:302023-01-15T18:49:20+5:30

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का और मौका मिला होता तो यहां यानी गया जिला का विकास जरूर करता। उन्होंने आगे कहा है कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे दिमाग में इन स्थानों को विकसित करने के लिए सोचा था। लेकिन बहुत कम समय मिला, इसलिए यहां का विकास नहीं हो सका था।

former Bihar CM Jitan Ram Manjhi took jibe Chief Minister Nitish Kumar said Gaya district should also develop along Rajgir | बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा-राजगीर के साथ गया जिला का भी होना चाहिए विकास, जानें पूरा मामला

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsबिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राजगीर के तर्ज पर गया जिला का भी विकास होना चाहिए। अपने भाषण के दौरान पूर्व सीएम मांझी ने यह भी कहा है कि मुझे विकास के लिए बहुत कम समय मिला था।

पटना:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इशारों हीं इशारों में जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, जिस तरह से आप नालंदा पर ध्यान दे रहे हैं, ठीक उसी तरह हमारे इलाके यानि गया पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। 

मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि इस जिले को भी पर्यटन का हब बनाएं। यहां अबतक बहुत विकास हो जाना चाहिए था, लेकिन इन इलाकों के साथ अन्याय हो रहा है। उनके अनुसार, गया जिले के तपोवन को पर्यटक हब बनना चाहिए था। लेकिन इसपर ध्यान नही दिया जा रहा है।

कम समय के कारण नहीं कर पाया गया जिले का विकास- पूर्व सीएम जीतन राम मांझी

मांझी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का और मौका मिला होता तो यहां विकास जरूर करता। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तो मेरे दिमाग में इन स्थानों को विकसित करने के लिए सोचा था। लेकिन बहुत कम समय मिला, इसलिए यहां का विकास नहीं हो सका। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि हम इसे पर्यटक का राजधानी बना देते और हजारों पर्यटक यहां पर आते। मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हमें बनाया गया था तो अच्छा काम किया था। गहलौर, कुर्किहार और तपोवन सब एक पर्यटन हब की राजधानी के रूप में रहता। यह राजगीर से कम नहीं होता। 

18 साल सीएम रहे और 5 साल और रहे मुख्यमंत्री लेकिन यहां का काम करा दें- पूर्व सीएम जीतन राम मांझी

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि हम अपना दुख कह रहे हैं, किसी की शिकायत नहीं कर रहे हैं। उम्र में नीतीश कुमार से पांच साल बड़े होने के नाते एक सलाह और परामर्श देते हैं कि आप 18 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं और आशीर्वाद देते हैं कि पांच साल और मुख्यमंत्री रहें। लेकिन यह सब काम करा दीजिए तो हम आपके साथ है और साथ देंगे। 

मामले में उन्होंने आगे कहा है कि राजगीर राजा का घर था और यह तपोवन है जिसका महत्व काफी है। मांझी ने कहा, हम तो गठबंधन में है, लोग ऐसे ही हम पर गुस्सा रहते हैं। सब कहते हैं कि जीतन राम मांझी आएं बाय बोलते रहते हैं। जब हम यहां के रहने वाले हैं तो भूख लगेगा तो बोलेंगे ही। मेरा ससुराल भी यहीं है और घर भी यहीं है तो दोनो गाली देंगे।
 

Web Title: former Bihar CM Jitan Ram Manjhi took jibe Chief Minister Nitish Kumar said Gaya district should also develop along Rajgir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे