बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू सहित 18 कोविड पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेशन में

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 3, 2022 04:20 PM2022-01-03T16:20:29+5:302022-01-03T17:37:52+5:30

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने 15 वर्ष और इससे अधिक उम्र के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने से एक दिन पहले यह आदेश जारी किया।

Former Bihar CM Jitan Ram Manjhi tested positive Covid-19 staff and family members total 18 people tested positive | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू सहित 18 कोविड पॉजिटिव, सभी होम आइसोलेशन में

संक्रमितों की संख्या 7,27,530 हो गई है। पटना 142 केस पाए गए।

Highlightsकोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का राज्य में पहला मामला सामने आया था।टीकाकरण शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। निजी एवं सरकारी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक, आठ जनवरी तक पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, उनकी पत्नी, बेटी और बहू सहित 18 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। स्टाफ और परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। हम प्रमुख मांझी सहित सभी सदस्य गया के महकार गांव में हैं। एक मुख्य राजनीतिक सहयोगी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मांझी के नेतृत्व वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गया जिले में अपने गांव में सुरक्षित हैं। रिजवान ने कहा, ‘‘मांझी कुछ समय से अस्वस्थ हैं। रविवार को उन्होंने अपने परिवार के करीबी सदस्यों और निजी सचिव के साथ जांच कराई। कुल 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

रिजवान ने बताया कि मांझी (77) के अलावा, जिन लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई है उनमें उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित शामिल हैं। दीपा मांझी के पति संतोष सुमन हैं, जो राज्य में नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री गया जिले में अपने गांव महकार में हैं। पटना के बाद गया जिले में कोराना वायरस संक्रमण की सर्वाधिक वृद्धि हुई है। मांझी विधानसभा में इमामगंज (सुरक्षित) सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।बिहार में कोरोना का कहर फिर से  जारी है।

रविवार को एक साथ 352 नए मरीज मिले हैं, राज्य में संक्रमितों की संख्या 7,27,530 हो गई है। पटना 142 केस पाए गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य का प्रथम जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) केंद्र यहां शुरू हो गया है, जिससे कोविड-19 मरीजों में ओमीक्रोन स्वरूप का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी।

Web Title: Former Bihar CM Jitan Ram Manjhi tested positive Covid-19 staff and family members total 18 people tested positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे