पूर्व बैंकर और आप नेता मीरा सान्‍याल का 57 साल की उम्र में निधन

By पल्लवी कुमारी | Published: January 11, 2019 11:36 PM2019-01-11T23:36:04+5:302019-01-11T23:36:04+5:30

मीरा सान्‍याल का जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था। 'द बिग रिवर्स: हाऊ डिमोनेटाइजेशन नॉक्‍ड इंडिया आउट' नाम से मीरा सान्‍याल ने एक किताब भी लिखी थी। मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं। बतौर अर्थशास्‍त्री मीरा देश की जानी-मानी हस्तियों में से एक थी।

Former banker & Aam Aadmi Party member Meera Sanyal passes away | पूर्व बैंकर और आप नेता मीरा सान्‍याल का 57 साल की उम्र में निधन

पूर्व बैंकर और आप नेता मीरा सान्‍याल का 57 साल की उम्र में निधन

पूर्व बैंकर और आम आदमी पार्टी(आप) की नेता मीरा सान्‍याल का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार थी। आम आदमी पार्टी(आप) के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की सूचना दी गई है। मीरा 57 साल की थी। मीरा  रॉयल बैंक ऑफ स्‍कॉटलैंड(आरबीएस) की प्रमुख रही थीं। 

मीरा सान्‍याल साउथ इंडियन थी। उनका जन्म केरल के कोच्चि शहर में हुआ था। 'द बिग रिवर्स: हाऊ डिमोनेटाइजेशन नॉक्‍ड इंडिया आउट' नाम से मीरा सान्‍याल ने एक किताब भी लिखी थी। 



आप ने ट्वीट किया, आकस्मिक निधन से हम सभी अत्यंत दुखी हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं। बतौर अर्थशास्‍त्री मीरा देश की जानी-मानी हस्तियों में से एक थी। मीरा 30 साल तक बैंकिंग सेक्‍टर में रहने के बाद वह साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ी थी। मीरा सान्‍याल 2014 के लोकसभा चुनावों में मुंबई दक्षिण सीट से उतरी थीं लेकिन जीत नहीं पाई थी। मीरा के निधन पर आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल,  डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने शोक जताया है। 

राजनीति में उतरकर सभी को अचंभे में डालने से पहले 30 साल के अपने बैंकिंग करियर के दौरान सान्याल एबीएन अमरो फोर एशिया में कोरपोरेट वित्त की प्रमुख और मुख्य परिचालन अधिकारी भी रहीं। 

आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि देश ने एक ‘‘तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है।’’ 


उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप हमेशा हमारे हृदय में रहेंगी।’’ 



 

मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह (उनके निधन का समाचार सुनकर) बहुत दुख हुआ। व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं...।’’

Web Title: Former banker & Aam Aadmi Party member Meera Sanyal passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे