अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन

By भाषा | Published: January 20, 2021 02:53 PM2021-01-20T14:53:49+5:302021-01-20T14:53:49+5:30

Former Arunachal Pradesh Governor Mata Prasad dies | अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन

अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का निधन

लखनऊ, 20 जनवरी अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद का मंगलवार को आधी रात के बाद राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आर्युविज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 95 साल के थे।

एसजीपीजीआई द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 95 वर्षीय माता प्रसाद का मंगलवार रात 12 बजकर10 मिनट पर निधन हो गया।

बयान में कहा गया है कि उन्हें 19 जनवरी को एसजीपीजीआई में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था।

इसमें कहा गया है कि उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Arunachal Pradesh Governor Mata Prasad dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे